Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी की भरमार! पुलिस कांस्टेबल की 2,030 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Odisha Police Constable Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस के राज्य चयन बोर्ड (SSB) ने सिपाही/कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली पदों की संख्या में वृद्धि की है। odishapolice.gov.in पर प्रकाशित एक हालिया नोटिस में बोर्ड ने ओडिशा पुलिस बटालियनों में 720 और पदों को जोड़ने की जानकारी दी है

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 7:38 PM
Story continues below Advertisement
Police Constable Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली कुल पदों की संख्या 2,030 हो गई है। पहले यह 1,360 थी

Odisha Police Constable Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस के राज्य चयन बोर्ड (ssb) ने इस महीने होने वाले सिपाही और कांस्टेबल भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। ओडिशा पुलिस बटालियनों में 720 अतिरिक्त पदें जोड़ी गई हैं। इससे ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए पदों की कुल संख्या 1,360 से बढ़कर 2,030 हो गई है। odishapolice.gov.in पर प्रकाशित एक हालिया नोटिस में बोर्ड ने यह जानकारी दी है। 2024 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख ओडिशा पुलिस द्वारा पूजा की छुट्टियों के कारण 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले, आवेदन करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर थी।

रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद आवेदन पत्र के लिए एक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। सैलरी 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपए प्रतिमाह तक है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्तियों के बटालियन-वार डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ीं बड़ी बातें


- जो उम्मीदवार PwBD (Persons with Benchmark Disability), महिला या ट्रांसजेंडर हैं वे इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। इसके अलावा, अधिसूचना में कहा गया है कि एक उम्मीदवार केवल एक बटालियन के लिए आवेदन कर सकता है और बाद में विकल्प नहीं बदला जा सकता है।

-1 जनवरी, 2024 तक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा नियमों के अनुमार कम कर दी जाएगी।

- आवेदकों के पास माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) ओडिशा की कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा पास की सर्टिफिकेट होनी चाहिए।

- उम्मीदवार को ओडिया में पढ़ना, लिखना और बातचीत करना आना चाहिए। ओडिया मैट्रिक परीक्षा में उन विषयों में से एक है जिसे उम्मीदवारों को हर हाल में पास करना होगा।

कैसे करें अप्लाई?

-ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद 'Recruitment for sepoy/constable in battalion' को चुना जाना चाहिए। यह एक नई विंडो में खुलेगा।

-अब, "Odisha Police Sepoy/Constable Registration in OSAP/IR Bn." शीर्षक वाली वेबसाइट पर जाएं।

- इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन करने और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

-सफलतापूर्वक रजिस्टेशन करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

- आवेदन को पूरी तरह से भरें। सभी सहायक दस्तावेज सबमिट करें और फिर जमा कर दें।

- आवेदन अपने पास भविष्य की जरूरतों के लिए एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- बिहार के CM नीतीश कुमार ने DGP के सामने जोड़े हाथ, कहा - 78000 पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्दी करो...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।