Sarkari Naukri: रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, बिना इंटरव्यू 3,445 पदों पर होगी भर्ती, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

RRB NTPC Recruitment 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस नंबर Cen 06/2024 के तहत RRB NTPC UG भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। उम्मीदवार 3,445 नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडरग्रेजुएट) पदों के लिए आधिकारिक साइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 26, 2024 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
RRB NTPC Recruitment 2024: रेलवे ने 3,445 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर चुका है

RRB NTPC Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) अंडरग्रेजुएट (UG) युवाओं की बंपर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडरग्रेजुएट) पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से सीधे अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 3,445 खाली पड़े पदों को भरना है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2024 है। जबकि शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर, 2024 निर्धारित की गई है।

पदों की संख्या

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2022 पदों पर भर्ती

अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद भरे जाएंगे


जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद खाली

ट्रेन क्लर्क: 72 पदों पर वैकेंसी

योग्यता

अंडरग्रेजुएट पदों के लिए RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। या फिर इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग आनी चाहिए। अप्लाई करने वाले युवाओं की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कैसे करें अप्लाई?

- अप्लाई करने के लिए सबसे पहले RRB के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।

- फिर RRB region चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।

- अब पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

- फिर "New Registration" लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद अपना मूल डिटेल्स भरें। फिर एक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड खुद जनरेट करें।

- अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के साथ लॉग इन करें और आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें।

- निर्धारित प्रारूप के अनुसार, आवश्यक दस्तावेज जैसे कि आपकी तस्वीर, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट की कॉपी अपलोड करें।

- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

- अपने आवेदन की समीक्षा करें, फिर सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल्स सही हैं। इसके बाद इसे जमा कर दें।

- अब अप्लाई के बाद आप भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी को डाउनलोड और प्रिंट कर अपने पास रख सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के लिए डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन शुल्क एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। अन्य सभी आवेदकों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है।

ये भी पढ़ें- UGC NET Result 2024: कब आएगा यूजीसी नेट का रिजल्ट? NTA ने दिया बड़ा अपडेट, ऐसे देख सकेंगे फाइनल आंसर की

सैलरी डिटेल्स

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 19,900

अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 19,900

ट्रेन क्लर्क: 19,900

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 21,700

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।