West Bengal Police Bharti 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक गुड न्यूज है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य 12,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगा। इनमें से कुछ को सरकारी अस्पतालों में तैनात किया जाएगा, क्योंकि वह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद सुरक्षा चिंताओं को दूर करना चाहती हैं। 26 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद 30 सितंबर को शुरू होगी। कोलकाता कांड को लेकर अपनी सरकार के कथित कुप्रबंधन और डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन को लेकर ममता आलोचनाओं का शिकार हुई हैं।
