भारतीय स्टेट बैंक (SBI) चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 नए कर्मचारियों को हायर करने का प्लान कर रहा है। बैंक यह नई भर्ती आम बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने और अपनी तकनीकी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए करेगा। बैंक ने बिना किसी रुकावट के ग्राहक सेवा देने के साथ-साथ अपने डिजिटल चैनल को मजबूत करने के लिए टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण निवेश किया है। SBI में मार्च 2024 तक 2,32,296 कर्मचारी थे।
