SSC GD 2025 Correction Window Opens: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commission- SSC) आज यानी मंगवलार (5 नवंबर, 2024) से जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के वास्ते करेक्शन विंडो ओपन कर दिया है। SSC GD 2024 एप्लीकेशन फॉर्म को एडिट करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर है। SSC GD उम्मीदवार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर अपनी गलतियों का सुधार कर सकते हैं। SSC GD भर्ती में जिन अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है, उनके लिए फॉर्म में सुधार करने का ये शानदार मौका है। ssc.gov.in पर जीडी करेक्शन लिंक ओपन गया है।
