Tech Mahindra Jobs: टेक महिंद्रा में फ्रेशर्स के लिए जॉब, FY25 में 6000 ग्रेजुएट्स को नौकरी देगी कंपनी

Jobs in IT Sector: आईटी कंपनी के लिए यह दूसरा ऐसा वित्तीय वर्ष है जब उसने अपने एम्प्लॉई बेस में पूरे साल में कमी दर्ज की है। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2018 में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की जानकारी दी थी। पहले TCS ने कहा है कि वह FY25 में लगभग 40000 फ्रेशर्स को हायर करने की योजना बना रही है

अपडेटेड Apr 26, 2024 पर 9:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टेक महिंद्रा इस साल यानी वित्तीय वर्ष 2025 में 6000 फ्रेशर्स को हायर करने वाली है।

Tech Mahindra Jobs: आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा इस साल यानी वित्तीय वर्ष 2025 में 6000 फ्रेशर्स को हायर करने वाली है। कंपनी ने आज 25 अप्रैल को यह जानकारी दी। ऐसे समय में जब ज्यादातर कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है और वे नई भर्तियों से कतरा रहे हैं, टेक महिंद्रा ने हायरिंग का निर्णय लिया है। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा की कुल कर्मचारियों की संख्या में 795 की गिरावट देखी गई। वहीं, FY24 में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 6945 कम हो गई।

आईटी कंपनी के लिए यह दूसरा ऐसा वित्तीय वर्ष है जब उसने अपने एम्प्लॉई बेस में पूरे साल में कमी दर्ज की है। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2018 में पूरे साल की कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की जानकारी दी थी। टेक महिंद्रा के अलावा अब तक केवल TCS ने कहा है कि वह FY25 में लगभग 40000 फ्रेशर्स को हायर करने की योजना बना रही है।

टेक महिंद्रा के MD और CEO का बयान


रिजल्ट के बाद टेक महिंद्रा के MD और CEO मोहित जोशी ने कहा, "कर्मचारियों की संख्या में कुछ कमी आई है। हालांकि हम एक ऐसी कंपनी हैं जो लगातार फ्रेश ग्रेजुएट्स को हायर कर रही है और हम इसे जारी रख रहे हैं। हम हर तिमाही में 1500 से अधिक नए ग्रेजुएट्स को शामिल करने के अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं - हर साल 6000 नए ग्रेजुएट्स जोड़े जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम नए चीफ लर्निंग ऑफिसर के तहत इन नए लोगों को ट्रेन करने के लिए एक इंटेंसिव प्रोग्राम भी बना रहे हैं। हम फ्रेश टैलेंट की संख्या बढ़ा रहे हैं।"

25 अप्रैल को एनालिस्ट कॉल के दौरान सीएफओ रोहित आनंद ने कहा कि 2027 तक बिजनेस टर्नअराउंड के लिए टेक महिंद्रा की स्ट्रेटेजी के एक हिस्से के रूप में कंपनी अपने शुरुआती करियर और फ्रेशर वर्कफोर्स के निर्माण, उन्हें ट्रेन करने और तैनात करने पर फोकस करेगी। इससे बदले में मार्जिन में सुधार करने में मदद मिलेग।

TCS, इंफोसिस और विप्रो में भी घटे कर्मचारी

FY24 में TCS, इंफोसिस और विप्रो ने भी पूरे साल में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की है। TCS और इंफोसिस में पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार है, जब कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान टीसीएस में 13,249 कर्मचारियों, इंफोसिस में 25,994 कर्मचारियों और विप्रो में 24,516 कर्मचारियों की गिरावट देखी गई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।