Get App

UP Police Result 2024 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, घर बैठे डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर अपने स्कोर, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 अगस्त में आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में करीब 45 लाख युवाओं ने भाग लिया था। ये देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है

Akhileshअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 12:34 PM
UP Police Result 2024 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, घर बैठे डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
UP Police Result 2024: 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को हुई परीक्षा की अंतिम आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर अपने स्कोर, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 अगस्त में आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में करीब 45 लाख युवाओं ने भाग लिया था। ये देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है। 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को हुई परीक्षा की अंतिम आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर अपडेट शेयर करते हुए कहा था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के नतीजे अक्टूबर के अंत तक घोषित किए जाएंगे।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (PET) के लिए उपस्थित होना होगा। जो लोग PET के लिए उपस्थित हो रहे हैं, उन्हें एक वैध पहचान पत्र, एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। UPPRPB डाक से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने X अकाउंट के माध्यम से एक पोस्ट जारी कर रिजल्ट जारी करने की घोषणा की है। यूपी पुलिस विभाग ने फिजिकल टेस्ट के शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें