Joshimath Sinking Live Updates: दरारें पड़ने से दरक रहे उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ (Joshimath) में गुरुवार को मौसम (Joshimath Weather) का मिजाज बिगड़ने से कड़ाके की ठंड ने पीड़ितों की चिंता और बढ़ा दी। सुबह से ही जोशीमठ में बादल छाए हुए हैं। सामने की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिससे इलाके में सर्द हवाएं चल रही हैं। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अधिक ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम के इस बदलते मिजाज ने जोशीमठ के आपदा पीड़ितों की चिंताएं और बढ़ा दी है। जानकारों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
