Delhi Weather: दिल्ली-NCR में और बढ़ेगी ठंड! आज राजधानी में बूंदाबांदी के आसार, कोहरे के कारण उड़ानें-ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Delhi Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड से एक-दो दिन राहत मिलने के बाद अब एक बार दिल्ली और मैदानी इलाकों में ठंड की एक लहर देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक, आज यानी 12 जनवरी को दिल्ली सहित पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। बारिश के बाद इन इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather: कड़ाके की ठंड से एक-दो दिन राहत मिलने के बाद अब एक बार दिल्ली में ठंड की एक लहर देखने को मिल सकती है

Delhi Weather Today: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) के कारण अगले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों को एक बार फिर तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड से एक-दो दिन राहत मिलने के बाद अब एक बार दिल्ली और मैदानी इलाकों में ठंड की एक लहर देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक, आज यानी 12 जनवरी को दिल्ली सहित पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। बारिश के बाद इन इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ। IMD के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रही।


ये भी पढ़ें- Amrapali ग्रुप के पूर्व MD अनिल शर्मा के खिलाफ CBI ने दर्ज किया हत्या का केस, जानें क्या है मामला

IMD के मुताबिक, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पासविजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार, विजिबिलिटी जब शून्य से 50 मीटर के बीच रह जाती है तो उस समय ‘बहुत घना’ कोहरा होता है। वहीं, 51 से 200 मीटर के बीच विजिबिलिटी की स्थिति में ‘घना’, 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच विजिबिलिटी की स्थिति में ‘हल्का’ कोहरा होता है।

आज बारिश के आसार

IMD के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, शहर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव समाप्त होने और बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिर से शीतलहर चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक भीषण शीतलहर देखी गई, जो एक दशक में महीने में दूसरी सबसे लंबी अवधि है। IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस महीने अब तक 50 घंटे से अधिक घना कोहरा दर्ज किया गया है, जो 2019 के बाद सबसे अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।