कर्नाटक के धारवाड़ में BJP यूथ विंग के नेता की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया

पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (BYJM) की धारवाड यूनिट के सदस्य और ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण कम्मार (Praveen Kammar) की मंगलवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस बाबत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उनकी पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 4:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SP बी लोकेश ने कहा कि यह घटना जिले के कोत्तूर गांव में देवी उदाचम्मा देवी मंदिर उत्सव के दौरान हुई

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की यूथ विंग के एक नेता की धारवाड़ के कोत्तूर में एक मंदिर उत्सव के दौरान कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इन लोगों ने पहले उसके साथ झगड़ा किया था। पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (BYJM) की धारवाड यूनिट के सदस्य और ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण कम्मार (Praveen Kammar) की मंगलवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उनकी पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

SP बी लोकेश ने कहा कि यह घटना जिले के कोत्तूर गांव में देवी उदाचम्मा देवी मंदिर उत्सव के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि कुछ लोग वहां शराब के नशे की हालत में पहुंचे और हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने इस पर सवाल किया तो वे उनसे लड़ने लगे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शांत कराने के लिए कम्मार ने मामले में दखल दिया लेकिन ये लोग नशे में थे। बाद में उन्होंने कम्मार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। लोकेश ने कहा कि हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


उन्होंने कहा कि इस बाबत एक मामला दर्ज किया गया है। लोकेश ने कहा कि मामले की जांच सभी कोण से की जाएगी और हत्या में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने सबसे पहले इस हत्याकांड के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। BJYM के प्रमुख ने कहा कि कल देर रात संदिग्ध राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। BJYM ने तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले शेट्टार को मिला टिकट, सीएम बोम्मई के खिलाफ मोहम्मद युसूफ लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने कहा, "यह निंदनीय है कि धारवाड़ जिले में हत्या जैसा कृत्य हुआ है, जो पिछले कुछ वर्षों से शांत है। मैं मांग करता हूं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।