भारतीय जनता पार्टी (BJP) की यूथ विंग के एक नेता की धारवाड़ के कोत्तूर में एक मंदिर उत्सव के दौरान कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इन लोगों ने पहले उसके साथ झगड़ा किया था। पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (BYJM) की धारवाड यूनिट के सदस्य और ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण कम्मार (Praveen Kammar) की मंगलवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उनकी पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
