Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, कुपवाड़ा में 4 आतंकी ढेर

Kashmir Encounter: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शुक्रवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के काला जंगल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को मार गिराया गया

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
Jammu and Kashmir Encounter: फिलहाल, इलाके में तलाशी अभियान जारी है

Kashmir Encounter: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शुक्रवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के काला जंगल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक सप्ताह में सुरक्षा बलों द्वारा विफल की गई यह दूसरी बड़ी घुसपैठ की कोशिश थी।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, "POJK (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर) से हमारी सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादी थलसेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के काला जंगल में मारे गए।"

इससे पहले सुरक्षा बलों ने पिछले शुक्रवार को भी केरन सेक्टर के जुमागुंड क्षेत्र में पांच आतंकवादियों को मार गिराया था और घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी। कुपवाड़ा जिले में ही LoC के पास सुरक्षा बलों ने पांच हथियारबंद विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया और कहा कि यह 2021 के बाद नाकाम किया गया घुसपैठ का सबसे बड़ा प्रयास था।


ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी से लेकर सुंदर पिचाई और आनंद महिंद्रा तक... पीएम मोदी के स्टेट डिनर में शामिल हुईं ये दिग्गज हस्तियां

उसी साल भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौता लागू किया था। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा जुटायी गई विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एक दिन हले ही केरन सेक्टर के जुमागुंड क्षेत्र में एक अभियान शुरू कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के पास भारी मात्रा में हथियार थे और वे अच्छी तरह ट्रेंड थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर वहां से पांच A के सीरीज की राइफल, 5 मैगजीन, ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद तथा, रात्रि में देखने के काम आने वाले (नाइट विजन) उपकरण, दूरबीन आदि बरामद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।