मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के आतंकी बुरहान वानी (Burhan Wani) के पिता ने गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के मौके पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के एक स्कूल में तिरंगा फहराया। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पेशे से शिक्षक मुजफ्फर वानी ने त्राल में राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
बुरहान आतंकी समूह हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था। जुलाई 2016 में, अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में बुरहान और दो अन्य मारे गए थे।
उसकी मौत ने घाटी में आतंकवादी ऑपरेशन को एक बड़ा झटका दिया, क्योंकि वह कई ऑपरेशनों का मास्टरमाइंड था, हालांकि उसने शायद ही कभी उनमें हिस्सा लिया हो।
वानी की मौत के बाद पूरे कश्मीर में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जो लगभग पांच महीने तक चले थे, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। झड़पों और विरोध प्रदर्शनों में कई अन्य लोग भी घायल हो गए।
Muzaffer Wani father of slain terrorist Burhan Wani hoisting national flag at Govt Girls Higher Secondary School in Tral, Pulwama. Wani had a disk problem, inspite of that he unfurled the national flag on Republic Day. Jai Hind!