​Kedarnath Helicopter Crash: केदरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दोनों पायलट समेत 6 लोगों की मौत

Kedarnath Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलटों समेत सभी छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का था और सुबह करीब 11:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement
केदरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड (Uttarakhand) के फाटा (Phata) गांव से केदारनाथ (Kedarnath) तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को गरुड़ चट्टी (Garud Chatti) में क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलटों समेत सभी छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। Bell-407 हेलिकॉप्टर (VT-RPN) हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का था और सुबह करीब 11:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ANI के मुताबिक, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार कहा कि उत्तराखंड के फाटा में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 लोगों की मौत होई गई। रुद्रप्रयाग CO ने कहा कि बचाव दल दुर्घटनास्थल की ओर जा रहे हैं।

दस महीने में ही आईपीओ निवेशकों की 139% बढ़ी पूंजी, इस डिफेंस स्टॉक ने भरी झोली


दुर्घटना के बाद घटनास्थल से सामने आ रही तस्वीरों में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना पर ट्वीट किया और कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, “केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कितना ज्यादा नुकसान हुआ है, इसका पता लगाने के हम लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।"

केदरनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश की तस्वीर केदरनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश की तस्वीर

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि कोहरे और खराब विजिबिलिटी अहम कारण हो सकता है। घटना स्थल की तस्वीरों में मौसम काफी खराब दिख रहा है।

तीर्थयात्रियों को घाट से केदारनाथ मंदिर तक ले जाने के लिए इस रूट पर नौ प्राइवेट हेलिकॉप्टर सर्विस चालू बताई गई हैं। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी रुद्रप्रयाग जिले के तीन क्षेत्र हैं, जहां तीर्थयात्री केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की सवारी करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।