Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्रूर बलात्कार और हत्या के खिलाफ देश भर में सैकड़ों डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रूह कंपा देने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट से पता चला कि जब उसने विरोध करने और खुद को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद महिला के साथ जबरन बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
