पिता लालू यादव को अपनी किडनी दान देंगी बेटी रोहिणी आचार्य, सिंगापुर में होगा किडनी ट्रांसप्लांट

Lalu Yadav kidney Transplant: 74 वर्षीय लालू यादव पिछले महीने सिंगापुर ले लौटे हैं, जहां वह अपनी किडनी की समस्या के इलाज के लिए गए थे। कईं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे RJD प्रमुख को डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
Lalu Yadav kidney Transplant: सिंगापुर में रहने वाली लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को नया जीवन देने का फैसला किया है

Lalu Yadav kidney Transplant: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संरक्षक लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Aacharya) अपने पिता को एक किडनी दान करेंगी। परिवार के एक करीबी सदस्य ने गुरुवार को को यह जानकारी दी। जल्द ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) किया जाएगा। 74 वर्षीय लालू यादव पिछले महीने सिंगापुर (Singapore) ले लौटे हैं, जहां वह अपनी किडनी की समस्या के इलाज के लिए गए थे। कईं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे आरजेडी प्रमुख को डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है।

परिवार के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को नया जीवन देने का फैसला किया है।’’ यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और चारा घोटाले में जमानत पर बाहर हैं।

डॉक्टरों ने दी है किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों द्वारा अक्टूबर में सिंगापुर की अपनी यात्रा के दौरान आरजेडी प्रमुख लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह देने के बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की थी।

ये भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez: कोर्ट ने ED से पूछा- जैकलीन फर्नांडीज को अब तक क्यों नहीं किया गिरफ्तार? कल आएगा जमानत पर फैसला

कथित चारा घोटाला के मामलों में शामिल होने के कारण उन्हें जेल की सजा हो चुकी है। वह इलाज के लिए दिल्ली और रांची में कई बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि, किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी कहां और कब होगी इस बारे में स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है।

20-24 नवंबर को जा सकते हैं सिंगापुर

रिपोर्ट्स की मानें तो लालू के 20-24 नवंबर के बीच फिर से सिंगापुर जा सकते हैं। इस दौरान किडनी ट्रांसप्लांट होने की संभावना है। सितंबर में दिल्ली की एक अदालत ने इलाज के लिए सिंगापुर जाने की लालू यादव की याचिका को स्वीकार कर लिया था।

कोर्ट ने लालू प्रसाद को 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक विदेश यात्रा की अनुमति दी थी। रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने 16 सितंबर को प्रसाद की पासपोर्ट जारी करने की मांग वाली याचिका को स्वीकार कर लिया था।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Nov 10, 2022 3:10 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।