Get App

पिता लालू यादव को अपनी किडनी दान देंगी बेटी रोहिणी आचार्य, सिंगापुर में होगा किडनी ट्रांसप्लांट

Lalu Yadav kidney Transplant: 74 वर्षीय लालू यादव पिछले महीने सिंगापुर ले लौटे हैं, जहां वह अपनी किडनी की समस्या के इलाज के लिए गए थे। कईं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे RJD प्रमुख को डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 3:13 PM
पिता लालू यादव को अपनी किडनी दान देंगी बेटी रोहिणी आचार्य, सिंगापुर में होगा किडनी ट्रांसप्लांट
Lalu Yadav kidney Transplant: सिंगापुर में रहने वाली लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को नया जीवन देने का फैसला किया है

Lalu Yadav kidney Transplant: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संरक्षक लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Aacharya) अपने पिता को एक किडनी दान करेंगी। परिवार के एक करीबी सदस्य ने गुरुवार को को यह जानकारी दी। जल्द ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) किया जाएगा। 74 वर्षीय लालू यादव पिछले महीने सिंगापुर (Singapore) ले लौटे हैं, जहां वह अपनी किडनी की समस्या के इलाज के लिए गए थे। कईं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे आरजेडी प्रमुख को डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है।

परिवार के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को नया जीवन देने का फैसला किया है।’’ यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और चारा घोटाले में जमानत पर बाहर हैं।

डॉक्टरों ने दी है किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों द्वारा अक्टूबर में सिंगापुर की अपनी यात्रा के दौरान आरजेडी प्रमुख लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह देने के बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें