PM Modi Tamil Nadu visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु में कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कुछ नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 20,140 करोड़ रुपये है। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश, दिसंबर 2023 में आई बाढ़ और इनसे हुए नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित परिवारों की पीड़ा समझ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में हवाई और बंदरगाहों, रेलवे, राजमार्ग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा और उच्च शिक्षा से संबंधित 20 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और राष्ट्र को समर्पित किया
PM Modi Tamil Nadu visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 जनवरी) से तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी मंगलवार सुबह तिरुचिरापल्ली पहुंचे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीदासन यूनिवर्सिटी के 38वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।
फिर उन्होंने तिरुचिरापल्ली इंटरने
PM Modi Tamil Nadu visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 जनवरी) से तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी मंगलवार सुबह तिरुचिरापल्ली पहुंचे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीदासन यूनिवर्सिटी के 38वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।
फिर उन्होंने तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया, जिसे ₹1,100 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
20,140 करोड़ रुपए की दी सौगात
पीएम मोदी त्रिची में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ मंच पर नजर आए। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने 20,140 करोड़ रुपए की लागत से 20 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आज भारत दुनिया में एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। बड़े-बड़े निवेशक देश में निवेश कर रहे हैं और इसका फायदा तमिलनाडु और देश के लोगों को मिल रहा है। तमिलनाडु मेक इन इंडिया का बड़ा ब्रांड एंबेसडर बन रहा है।"
टर्मिनल की बिल्डिंग का उद्घाटन
प्रधानमंत्री तिरुचिरापल्ली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक नए टर्मिनल की बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें आईओसीएल की चेंगलपेट से सयालकुडी तक 488 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और एचपीसीएल की 697 किलोमीटर लंबी विजयवाड़ा-धर्मपुरी मल्टीप्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइपलाइन शामिल है। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आई. जी. सी. ए. आर.) कलपक्कम में 400 करोड़ रुपये के डेमॉन्स्ट्रेशन फास्ट रिएक्टर फ्यूल रिप्रोसेसिंग प्लांट (डी. एफ. आर. पी.) का भी उद्घाटन किया जाएगा।
तमिलनाडु के अलावा पीएम मोदी लक्षद्वीप में 1150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना में लक्षद्वीप को दूर संचार, पेयजल, सौर ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों से संबंधित विकास किया जाएगा। इसके साथ ही आजादी के बाद पहली बार लक्षद्वीप को सबमरीन ऑप्टिक फाइबर केबल से भी जोड़ा जाएगा।
पीएम मोदी की छात्रों से अपील
तमिलनाडु के त्रिची में स्थित भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2024 में यह मेरा पहला सार्वजनिक संवाद है। मैं तमिलनाडु जैसे खूबसूरत राज्य और युवा लोगों के बीच आकर खुश हूं। मुझे यह जानकर भी खुशी हुई कि मैं यहां दीक्षांत समारोह में आने का सौभाग्य पाने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं। मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों को बधाई देता हूं।"
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, "यहां का प्रत्येक ग्रेजुएट 2047 तक एक विकसित भारत बनाने में योगदान दे सकता है। मुझे युवा लोगों की क्षमता पर भरोसा है कि वे 2047 के वर्ष को हमारे इतिहास के लिए सबसे महत्वपूर्ण बनाने में योगदान देंगे।"
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवा पहले से ही इतिहास रच रहे हैं। हमारे युवा वैज्ञानिकों ने हमारे लिए कोविड-19 के दौरान दुनिया को दवाइयां देना संभव बनाया। तो दूसरी ओर चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को संभव बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इनोवेटर्स ने पेटेंट की संख्या 2014 में 4000 से बढ़ाकर अब लगभग 50,000 कर दी है।
उन्होंने कहा कि हमारे मानविकी विद्वान 'इंडिया स्टोरी' को दुनिया के सामने इस तरह प्रदर्शित कर रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं हुआ। हमारे संगीतकार और कलाकार देश के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ला रहे हैं। हमारे एथलीटों ने एशियाई खेलों और पैरालंपिक जैसे विभिन्न टूर्नामेंटों में भारत के लिए पदक लाए। पीएम ने कहा कि इस समय हर क्षेत्र में हर कोई आपकी और भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे विश्वविद्यालय जीवंत थे, तो हमारा राष्ट्र और सभ्यता भी जीवंत थी! जब हमारे देश पर हमला हुआ तो तुरंत हमारी शिक्षा व्यवस्था को निशाना बनाया गया। 20वीं सदी की शुरुआत में महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय और सर अन्नामलाई चेट्टियार जैसे लोगों ने विश्वविद्यालय शुरू किए। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ये ज्ञान और राष्ट्रवाद के केंद्र थे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, आज भारत के उत्थान के पीछे एक कारण हमारे विश्वविद्यालयों का उत्थान भी है।