Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 28, 2024 / 5:59 PM IST

Himachal Political Crisis Live: सीएम सुक्खू बोले- विक्रमादित्य सिंह की शिकायतों का समाधान किया जाएगा, BJP के वाकआउट के बीच हिमाचल का बजट पास

Himachal Political Crisis Live: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को सीएम सुखविंदर सिहं सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। कांग्रेस विधायक की घोषणा से पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। अपनी सरकार को गिरने से बचाने की खातिर कांग्रेस को अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए प्रत्यक्ष तौर पर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बीच, हिमाचल CM सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया है

Himachal Political Crisis Live: हिमाचल प्रदेश में राज्‍यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्‍खू को हटाने की तैयारी में है। इस मामले में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लेंगे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर हुए चुन

Himachal Political Crisis Live: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।
Himachal Political Crisis Live: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।
FEBRUARY 28, 2024 / 5:59 PM IST

Himachal Pradesh crisis Live Updates: 'सरकार बचाने के लिए 15 विधायकों को निलंबित कर दिया'

बीजेपी ने विधानसभा स्पीकर की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की है। विपक्ष का आरोप है सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को बचाने के लिए उसके 15 विधायकों को निलंबित कर दिया है। 15 विधायकों के निलंबन पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के पास 25 विधायक हैं। राज्यसभा में वोटिंग के बाद यह संख्या बढ़कर 34 हो गई। इससे सरकार के ऊपर बहुत बड़ा संकट आ गया है...उन्हें किसी तरह बजट पास कराना था वरना सरकार गिर जाती।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए उनके पास एक ही तरीका था कि बीजेपी विधायकों का नंबर वो कैसे कम कर सके। आज बिना किसी कारण के 15 विधायाकों निलंबित कर दिया गया है उस विधायकों में मैं भी शामिल हूं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बचाई जा सके इसलिए 15 विधायकों को निलंबित किया गया है। हमारे निलंबन के बाद उन्होंने बजट पारित किया।

    FEBRUARY 28, 2024 / 4:59 PM IST

    PM Modi in Tamil Nadu Live: DMK के विज्ञापन पर बवाल

    तमिलनाडु BJP प्रमुख के अन्नामलाई ने बुधवार को एक विज्ञापन पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की आलोचना की, जिसमें चीन के झंडे वाले एक अंतरिक्ष रॉकेट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तस्वीर थी। यह विज्ञापन थूथुकुडी जिले के कुलसेकरपट्टिनम शहर में नए इसरो रॉकेट लॉन्च साइट के लिए है। पीएम मोदी (PM Modi) ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के कुलसेकरपट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक और स्पेसपोर्ट की आधारशिला रखी। यहां से इसरो के छोटे सैटेलाइट्स लॉन्च किए जाएंगे। पढ़ें, पूरी रिपोर्ट...

      FEBRUARY 28, 2024 / 4:26 PM IST

      Himachal Pradesh crisis Live Updates: 2024-25 के लिए बजट पारित करने के बाद विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

      हिमाचल प्रदेश विधानसभा बुधवार को 2024-25 के बजट और सरकार को समेकित निधि से 6,24,21.73 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए अधिकृत करने वाले संबंधित विनियोग विधेयक पारित होने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट बीजेपी सदस्यों की अनुपस्थिति में पारित किया गया क्योंकि उनमें से 15 को निलंबित कर दिया गया और शेष 10 ने विरोध में बहिर्गमन किया।

      मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की हार और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सुक्खू कैबिनेट से इस्तीफे की घोषणा के बाद राजनीतिक परिदृश्य में नाटकीय बदलाव के कारण विधानसभा को निर्धारित समय से एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया।

        FEBRUARY 28, 2024 / 3:35 PM IST

        UP Illegal Mining Case: सीबीआई ने अखिलेश को भेजा समन

        केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अवैध खनन मामले में समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है। अखिलेश को कल यानी गुरुवार (29 फरवरी) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। सपा प्रमुख को गवाह के रूप में पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें कि यादव के पास 2012 से जून 2013 के बीच खनन विभाग था।

          FEBRUARY 28, 2024 / 3:10 PM IST

          Himachal Pradesh crisis Live Updates: कांग्रेस प्रमुख को 24 घंटे में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

          सूत्रों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भेजे गए कांग्रेस के तीनों ऑब्जर्वर 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपेंगे। इस बीच, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बुधवार को कहा कि पार्टी सबसे ऊपर है और वो जनादेश बरकरार रखने के लिए कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगी।

            FEBRUARY 28, 2024 / 2:32 PM IST

            Himachal political crisis live: बीजेपी ने की सीएम को हटाने की मांग

            हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इस्तीफे की बात से इनकार करने पर हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम कह रहे हैं कि अगर नैतिकता थोड़ी भी है तो इससे पहले कि पार्टी हटाए उन्हें (सुखविंदर सिंह सुक्खू) विचार करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में सारी चीजों को लेकर इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। वे आज सरकार बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार नहीं होगी।

              FEBRUARY 28, 2024 / 2:14 PM IST

              Himachal political crisis live: हिमाचल राजनीतिक संकट पर प्रियंका गांधी का बयान

              हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन बीजेपी धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचलवासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। इस मक़सद के लिए जिस तरह BJP सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है। इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो BJP प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।

                FEBRUARY 28, 2024 / 2:00 PM IST

                Himachal political crisis live: हिमाचल CM सुक्खू का इस्तीफे से इनकार

                हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया है। सुक्खू ने कहा कि मैं घबराने वाला व्यक्ति नहीं हूं। इस्तीफे की अफवाह बीजेपी फैला रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और जो छोटी-मोटी शिकायतें हैं वह भी दूर हो जाएंगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "मैं घबराने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बजट के लिए जो वोटिंग होगी उसमें हमारी जीत होगी। इस्तीफे की अफवाह भाजपा फैला रही है... वे सोच रहे होंगे कि इससे कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी लेकिन कांग्रेस पार्टी एकजुट है, जो छोटी-मोटी शिकायतें हैं वह भी दूर हो जाएंगी..."

                  FEBRUARY 28, 2024 / 1:28 PM IST

                  Himachal political crisis live: विधायकों के निलंबन पर भड़के जयराम ठाकुर

                  हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "आज वही हुआ जिसकी हमें आशंका थी। हमने सुबह राज्यपाल से मुलाकात की थी और हमने कहा था कि बजट पास कराने के लिए कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है ऐसे में वे भाजपा के विधायकों को सस्पेंड करेंगे... आज सदन में आते ही संसदीय कार्य मंत्री द्वारा प्रस्ताव लाया गया, 15 विधानसभा सदस्यों को सस्पेंड करने के लिए कहा गया... हमें मार्शल के माध्यम से बाहर जाने के लिए विवश किया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन में सस्पेंशन का प्रावधान तब होता है जब हम सदन की कार्यवाही में बाधा डालें... हम चर्चा के लिए तैयार थे..."

                    FEBRUARY 28, 2024 / 1:01 PM IST

                    Himachal political crisis live: हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया इस्तीफा?

                    हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच बहुत बड़ी खबर आ रही है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने ऐसा दावा किया है।

                      FEBRUARY 28, 2024 / 12:41 PM IST

                      Karnataka News Live: पाकिस्तानी नारे पर CM सिद्धारमैया बोले- 'कड़ी कार्रवाई की जाएगी'

                      कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि अगर कोई भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आरोपों पर दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में सैयद नसीर हुसैन और उनके समर्थकों के खिलाफ कर्नाटक बीजेपी द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने कहा, "सिर्फ भाजपा ही नहीं मीडिया के द्वारा भी इस तरह के आरोप लगाए गए हैं कि किसी व्यक्ति के द्वारा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए हैं। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

                        FEBRUARY 28, 2024 / 12:12 PM IST

                        Himachal Political Crisis Live: शिमला पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक

                        कांग्रेस के 6 बागी विधायक शिमला पहुंच चुके हैं। कल राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद ये विधायक हरियाणा के पंचकूला पहुंचे थे। आज ये सभी हेलिकॉप्टर से शिमला पहुंचे हैं।

                          FEBRUARY 28, 2024 / 12:09 PM IST

                          Himachal Political Crisis Live: BJP के 15 विधायक विधानसभा से निलंबित

                          हिमाचल में जारी सियासी हलचल के बीच विधानसभा से विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर समेत 15 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है।. विपक्ष के नेता सदन के अंदर नारेबाज़ी कर रहे हैं। जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलवीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूर्ण चंद्र, इंद्र सिंह गांधी, दलीप ठाकुर और रणवीर सिंह को विधानसभा से सस्पेंड किया गया है।

                            FEBRUARY 28, 2024 / 12:08 PM IST

                            Himachal Political Crisis Live: विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया

                            हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस सरकार में नहीं रहूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि सरकार हर हाल में बचे। जो वास्तविक परिस्थितियां है उसके बारे में मैंने पार्टी हाईकमान को अवगत कराया है। उन्होंने आगे कहा कि अब गेंद उनके पाले में है। अब उन्हें फैसला लेना है कि उनका कदम क्या होगा। आने वाले समय में जो भी होगा वह पार्टी हाईकमान के साथ विचार-विमर्श करके किया जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जो भी फैसला लिया जाएगा वह संगठन, पार्टी और इस राज्य के लोगों के व्यापक हित में लिया जाएगा।

                              FEBRUARY 28, 2024 / 11:35 AM IST

                              Himachal Political Crisis Live: हिमाचल में BJP के 15 विधायक सस्पेंड

                              हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक घमासान के बीच जयराम ठाकुर सहित 15 बीजेपी विधायकों को विधानसभा स्पीकर के कक्ष में कथित तौर पर नारेबाजी और दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                                FEBRUARY 28, 2024 / 11:20 AM IST

                                Himachal Political Crisis Live: कांग्रेस के विधायक ही इनसे दूर हो रहे हैं – अनुराग ठाकुर

                                केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े और झूठे वादे करके कांग्रेस की सरकार बनी और अब वे वादें पूरे नहीं हुए। आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जहां-जहां इन्होंने वादे किए। वहां ये मुकरते नजर आते हैं। इनके विधायक ही इनसे भागते नजर आते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि मात्र 14 महीनों में इनके विधायक इनका साथ छोड़ गए। एक बड़ा कारण है कि एक गैर हिमाचली और टिकट दिया गया है।

                                  FEBRUARY 28, 2024 / 10:58 AM IST

                                  PM Modi in Tamil Nadu Live: लाइटहाउस बनेगा पर्यटन का केंद्र – पीएम मोदी

                                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। आज मुझे देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 75 लाइटहाउस में विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है...यह नया भारत है। उन्होंने आगे कहा कि जलमार्ग और समुद्री क्षेत्र को दशकों तक हमारे देश में उपेक्षा के साथ देखा गया, लेकिन यही उपेक्षित क्षेत्र आज विकसित भारत की बुनियाद बन रहे हैं। तमिलनाडु और दक्षिण भारत को इसका सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है।

                                    FEBRUARY 28, 2024 / 10:39 AM IST

                                    PM Modi in Tamil Nadu Live: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना दिखेगी – पीएम मोदी

                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज तमिलनाडु थूथुकुडी में प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है। कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जा रहा है। यह परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना भी देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे तमिलनाडु और देश की जनता को एक सत्य बताना जरूरी है। सत्य कड़वा होता है। मैं सीधा आरोप UPA सरकार पर लगाना चाहता हूं। यह परियोजनाएं जो मैं आज लेकर आया हूं। वह दशकों से यहां के लोगों की मांग थी। आज जो यहां सत्ता में बैठे हैं वे लोग तब दिल्ली में बैठे थे। सरकार और यह विभाग चलाते थे लेकिन उन्हें आपके विकास की फिक्र नहीं थी।

                                      FEBRUARY 28, 2024 / 10:33 AM IST

                                      PM in Tamil Nadu LIVE: पीएम मोदी ने दी 17,300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की सौगात

                                      प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं हरित नौका पहल के तहत भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को हरी झंडी दिखाई।

                                        FEBRUARY 28, 2024 / 9:53 AM IST

                                        Himachal Political Crisis Live: कर्नाटक के डिप्टी सीएम पर बीजेपी ने लगाए ये आरोप

                                        हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार को बचाने के लिए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस ने बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर अशोका ने डीके शिवकुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर डिप्टी सीएम हिमाचल में राजनीतिक फायदे के लिए जाएंगे तो राज्य में पानी के बिना संघर्ष कर रहे बेंगलुरु के लोगों की समस्या का समाधान आखिर कौन हल करेंगे?

                                          FEBRUARY 28, 2024 / 9:25 AM IST

                                          Latest News Live Updates: पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे संथन की मौत

                                          पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में रिहा किए गए दोषी संथन की मौत हो गई है। संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली है। रिहा किए गए सात दोषियों में से एक संथन उर्फ सुथेनथिराजा गंभीर रूप से बीमार थे। जिन्हें 1 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                                            FEBRUARY 28, 2024 / 8:56 AM IST

                                            PM Modi in Tamil Nadu Live: पीएम मोदी देंगे तमिलनाडु को 17,300 करोड़ रुपये की सौगात

                                            देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। महाराष्ट्र आने से पहले पीएम मोदी तमिलनाडु के थुथूकुडी में करीब 17,300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

                                              FEBRUARY 28, 2024 / 8:47 AM IST

                                              Himachal Political Crisis Live: सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं- बीजेपी

                                              जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार बहुमत साबित करे। इस तरह हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पर लगातार संकट गहराता जा रहा है।

                                                FEBRUARY 28, 2024 / 8:44 AM IST

                                                Himachal Political Crisis Live: राज्यपाल से जयराम ठाकुर ने की मुलाकात

                                                हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित बीजेपी के विधायकों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से राजभवन में मुलाकात की है। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सदन में वित्तीय बजट के लिए डिवीजन की मागं की है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। डिवीजन मांग जाता है। हमें डिवीजन दिया जाए।

                                                  FEBRUARY 28, 2024 / 8:38 AM IST

                                                  Himachal Political Crisis Live: सरकार बचाने के लिए एक्टिव मोड में है कांग्रेस

                                                  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटे हैं। ऐसे में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत होती है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 40 विधायक जीते थे। बीजेपी के 25 और तीन अन्य विधायकों को जीत मिली थी। बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस के दो गुटों के बीच चली रस्सा-कशी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया। जबकि वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। सुक्खू सरकार के पास 43 विधायक हैं। लेकिन राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के चलते सुक्खू सरकार पर खतरों के बादल मंडराने लगे हैं।

                                                    FEBRUARY 28, 2024 / 8:38 AM IST

                                                    नमस्कार

                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।