PM Modi News Highlights: लक्षद्वीप दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयलैंड पर स्नॉर्कलिंग का लुत्फ उठाया। साथ ही मॉर्निंग वॉक भी की। पीएम मोदी ने अपने लक्ष्यद्वीप दौरे के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उन्होंने समुद्र किनारे सैर की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पीएम कुर्सी पर बैठे समुद्र का नजारा देखते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। इससे मुझे यह सोचने का मौका मिला कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए और भी अधिक मेहनत कैसे की जाए। पीएम मोदी ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
Arvind Kejriwal News Highlights: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ED द्वारा भेजे गए समन और आबकारी नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी की आशंका पर एक प्रेस कॉन्फेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला। AAP प्रमुख ने कहा कि बीजेपी का मकसद मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन को गैरकानूनी बताया। ईडी ने केजरीवाल को 3 ज
Arvind Kejriwal News Highlights: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ED द्वारा भेजे गए समन और आबकारी नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी की आशंका पर एक प्रेस कॉन्फेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला। AAP प्रमुख ने कहा कि बीजेपी का मकसद मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन को गैरकानूनी बताया। ईडी ने केजरीवाल को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन केजरीवाल इस बार भी ईडी के नोटिस को ही अवैध करार देते हुए एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।
नया समन भेजने की तैयारी में ED
प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार करने के संबंध में भेजे गए जवाब की समीक्षा कर रहा है। कथित आबकारी नीति मामले की जांच में शामिल होने के लिए उन्हें चौथा समन जारी कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि ED की ओर जारी समन पर बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उसके सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और यह भी कहा था कि एजेंसी का दृष्टिकोण कानून, समानता या न्याय की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकता है।
सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी फिलहाल केजरीवाल की ओर से बुधवार को जांच अधिकारी को भेजे गये पांच पन्नों के जवाब की समीक्षा कर रही है। समन को अवैध बताने के उनके आरोपों को खारिज कर सकती है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की ओर से PMLA के प्रावधानों के तहत केजरीवाल को चौथा समन जारी किया जा सकता है। केजरीवाल को इससे पहले समन जारी कर पिछले साल दो नवंबर और 21 दिसंबर और इस साल तीन जनवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। आप नेता आतिशी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर कहा था कि ईडी केजरीवाल के आवास पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
केजरीवाल का बीजेपी पर हमला
अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, "पिछले 2 साल से बीजेपी की सारी एजेंसी शराब घोटाले में कई छापेमारी की और कई गिरफ्तारी की। लेकिन अभी तक एक भी पैसे का हेरफेर नहीं मिला।....ऐसे फर्जी केस में कई AAP नेताओं को इन्होंने जेल में रखा हुआ है।....अब बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है फर्जी समन भेजकर ये लोग मुझे बदनाम करना चाहते हैं।"
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इन्होंने मुझे समन भेजा हुआ है और मेरे वकीलों ने बताया कि वो समन गैर कानूनी है।....कानूनी रूप से सही समन आएगा तो मैं पूरा सहयोग करूंगा। बीजेपी का मकसद मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है। झूठे केस में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल भेजा गया... मेरी एक-एक सांस, खून का एक-एक करता देश के लिए है, बीजेपी का मकसद सिर्फ मेरी गिरफ्तारी है...।"
INDIA Bloc News LIVE: कांग्रेस की दिल्ली में बैठक
कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति आज अहम बैठक कर रही है। इसमें आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तय की जा सकती है। इसमें राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष, महासचिव, विधायक दल के नेता, पार्टी प्रभारी और संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में लोकसभा की सीटों का आंकलन किया जाएगा। इसके अलावा इस बैठक में भारत न्याय यात्रा पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दिसंबर 2023 में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी में फेरबदल किया था। इसके बाद नव नियुक्त महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ पार्टी नेतृत्व की यह पहली बैठक है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं। जिनमें चुनावी तैयारियों के लिए रणनीति बनाई गई।
पिछली बैठक में इंडिया गठबंधन के रोडमैप पर हुई थी चर्चा
इससे पहले 30 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक हुई थी। दिल्ली में कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक के आवास पर हुई बैठक में 28 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन- INDIA की भावी सियासी रणनीति पर मंथन हुआ था। बैठक के बाद पार्टी महासचिव अविनाश पांडे ने बताया था कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक में कई अहम बिंदुओं पर काफी सार्थक चर्चा हुई। पांडे ने कहा कि हमने आने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस और इंडियन गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा की।
अरविंद केजरीवाल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के घर आज आज ईडी की छापेमारी हो सकती है। इसके बाद उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है। बीजेपी ने ईडी के नोटिस पर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने को लेकर सवाल उठाए हैं। बीजेपी के दिल्ली यूनिट के चीफ वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होकर ये दिखा रहे हैं कि उन्हें देश की प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।
जानिए ED दिल्ली के सीएम को कब-कब बुलाया
बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कुल मिलाकर तीन बार नोटिस भेजा है। सबसे पहला नोटिस 2 नवंबर को भेजा गया था। जिसके बाद 21 दिसंबर को दूसरा नोटिस आया। हालांकि, केजरीवाल दोनों ही बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद 3 जनवरी को जांच एजेंसी के सामने पेशी के लिए दिल्ली सीएम को नोटिस गया। इस बार भी केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में पेश होने से इनकार किया।