Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 06, 2023 / 6:21 PM IST

Cyclone Michaung Highlights: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से 40 लाख लोग प्रभावित, अब तक 12 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

Cyclone Michaung Highlights: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' मंगलवार को बापटला के करीब आंध्र प्रदेश तट को पार कर गया। इसकी वजह से तेज हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण दर्जनों सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, 35 पेड़ उखड़ गए और तीन मवेशियों की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के 194 गांवों और दो कस्बों के लगभग 40 लाख लोग प्रभावित हुए जिसमें 25 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात के कारण हुई बारिश संबंधी विभिन्न घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है

Cyclone Michaung Highlights: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने शहर और इसके पड़ोसी हिस्सों को काफी प्रभावित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'मिचौंग' से प्रभावित हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकारी लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह से सामा

Cyclone Michaung Highlights: पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति दुख जताया है (Photo- REUTERS)
Cyclone Michaung Highlights: पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति दुख जताया है (Photo- REUTERS)
DECEMBER 06, 2023 / 6:21 PM IST

PM Modi Dehradun tour live: पीएम मोदी 8 दिसंबर को 'उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 8 दिसंबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से देहरादून में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय "उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023" का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PIB) की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार पीएम मोदी इस सम्मेलन का उद्घाटन साढ़े 10 बजे करेंगे। यह कार्यक्रम देहरादून स्थित राष्ट्रीय वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित किया जा रहा है।

    DECEMBER 06, 2023 / 6:08 PM IST

    Cyclone Michaung Highlights: अब तक 12 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

    चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' मंगलवार को बापटला के करीब आंध्र प्रदेश तट को पार कर गया। इसकी वजह से तेज हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण दर्जनों सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, 35 पेड़ उखड़ गए और तीन मवेशियों की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के 194 गांवों और दो कस्बों के लगभग 40 लाख लोग प्रभावित हुए जिसमें 25 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात के कारण हुई बारिश संबंधी विभिन्न घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है।

    चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने शहर और इसके पड़ोसी हिस्सों को काफी प्रभावित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'मिचौंग' से प्रभावित हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकारी लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने तक डटे रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने चक्रवात के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है, विशेष रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में। इस चक्रवात के मद्देनजर मेरी प्रार्थनाएं घायल या प्रभावित लोगों के साथ हैं।

      DECEMBER 06, 2023 / 5:14 PM IST

      Winter Session 2023 Live Updates: PoK के लिए 24 सीटें रिजर्व

      जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 लोकसभा से पास हो गया है। बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि पहले जम्मू में 37 सीटें थीं, अब 43 हैं। कश्मीर में पहले 46 थीं, अब 47 हैं और PoK में 24 सीटें हमने रिजर्व रखी हैं, क्योंकि PoK हमारा है।

        DECEMBER 06, 2023 / 4:34 PM IST

        Winter Session 2023 Live Updates: J&K आरक्षण बिल और पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में पास

        जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 लोकसभा से पास हो गया है। बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। शाह ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा, "पाकिस्तान ने 1947 में कश्मीर पर हमला किया जिसमें लगभग 31,789 परिवार विस्थापित हुए...1965 और 1971 के युद्धों के दौरान 10,065 परिवार विस्थापित हुए। 1947, 1965 और 1969 के इन तीन युद्धों के दौरान कुल 41,844 परिवार विस्थापित हुए। यह यह बिल उन लोगों को अधिकार देने का, उन लोगों को प्रतिनिधित्व देने का एक प्रयास है..."

          DECEMBER 06, 2023 / 4:14 PM IST

          Winter Session 2023 Live Updates: 'नेहरू ने गलती नहीं, ऐतिहासिक ब्लंडर किया था'

          केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा कि नेहरू के समय में जो गलतियां हुई थीं, उसका खामियाजा वर्षों तक कश्मीर को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि UN में भारत के आंतरिक मसले को ले जाने की गलती की। उन्होंने कहा कि नेहरू ने गलती नहीं, ऐतिहासिक ब्लंडर किया था। देश का बड़ा भू भाग पाकिस्तान को दे दिया।

            DECEMBER 06, 2023 / 3:40 PM IST

            Winter Session 2023 Live Updates: शाह का विपक्ष पर तंज

            शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इंग्लैंड में छुट्टी मनाकर जम्मू कश्मीर में बदलाव नहीं मालूम पड़ेगा। आपको बता दें कि इस बिल में प्रवासी कश्मीरियों, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से विस्थापित व्यक्तियों तथा अनुसूचित जनजातियों को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए जम्मू और कश्मीर विधानसभा में सीट की संख्या 107 से बढ़ाकर 114 करने के प्रावधान हैं।

              DECEMBER 06, 2023 / 3:30 PM IST

              Parliament session live: '70 वर्षों से जिनकी अनदेखी की गई उनको न्याय दिलाएगा ये बिल'

              जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2023 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया। अमित शाह ने कहा कि मैं जो विधेयक लेकर आया हूं, वह बिल 70 वर्षों से जिन पर अन्याय हुआ, अपमानित हुए और जिनकी अनदेखी की गई, उनको न्याय दिलाने का​ बिल है। उन्होंने कहा कि नाम के साथ सम्मान जुड़ा है, इसे वही लोग देख पाते हैं, जो अपने से पीछे रह गए लोगों की अंगुली पकड़ कर संवेदना के साथ उन्हें आगे बढ़ाना चाहते हैं।

                DECEMBER 06, 2023 / 2:48 PM IST

                Assembly Election 2023 Live: इस्तीफे पर क्या बोले प्रह्लाद सिंह पटेल?

                अपने इस्तीफे पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को कहा कि मैं अपने पार्टी का हृदय से धन्यवाद करता हूं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद पीएम मोदी से आर्शीवाद लिया और लोकसभा से त्यागपत्र माननीय अध्यक्ष को दिया है। यहां 3 दशक से ज्यादा का अनुभव है जो जीवन का बड़ा अनुभव है ये अनुभव मुझे आने वाले जिंदगी में काम आएगा। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएम का फिर से आभार व्यक्त करता हूं। मैं अभी कुछ ही देर में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाला हूं। पटेल मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से विधायक का चुनाव जीता है।

                  DECEMBER 06, 2023 / 2:24 PM IST

                  Mizoram Election 2023 Result Live: लालदुहोमा 8 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

                  जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार 8 दिसंबर को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लालदुहोमा ने बुधवार को राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लालदुहोमा शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजभवन में होने वाले एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने बुधवार को यह जानकारी दी। ZPM मिजोरम विधानसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरी है। उसने कुल 40 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की।

                    DECEMBER 06, 2023 / 2:13 PM IST

                    Assembly Election 2023 Live: विधानसभा चुनाव जीतने वाले BJP के सांसदों ने दिया इस्तीफा

                    हाल के चुनावों में राज्य विधानसभाओं के लिए चुने गए 12 BJP सांसदों में से 10 ने बुधवार को संसद से इस्तीफा दे दिया। बाकी दो सांसद भी जल्द ही अपना पद छोड़ देंगे। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के 10 सांसदों ने बुधवार को अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दिया। इस्तीफा देने वाले सांसदों में छत्तीसगढ़ के गोमती साई, मध्य प्रदेश के नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, प्रहलाद सिंह पटेल, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान के सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, और किरोड़ी लाल मीणा ने भी इस्तीफा दे दिया है।

                      DECEMBER 06, 2023 / 2:09 PM IST

                      Cyclone Michaung LIVE: चक्रवाती तूफान से 40 लाख लोग प्रभावित, 12 की मौत

                      चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' मंगलवार को बापटला के करीब आंध्र प्रदेश तट को पार कर गया। इसकी वजह से तेज हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, 35 पेड़ उखड़ गए और तीन मवेशियों की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के 194 गांवों और दो कस्बों के लगभग 40 लाख लोग प्रभावित हुए जिसमें 25 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात के कारण हुई बारिश संबंधी विभिन्न घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है।

                        DECEMBER 06, 2023 / 1:38 PM IST

                        Cyclone Michaung LIVE Updates: चक्रवात 'मिचौंग' पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

                        चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने शहर और इसके पड़ोसी हिस्सों को काफी प्रभावित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'मिचौंग' से प्रभावित हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकारी लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने तक डटे रहेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने चक्रवात मिचौंग के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है, विशेष रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में। इस चक्रवात के मद्देनजर मेरी प्रार्थनाएं घायल या प्रभावित लोगों के साथ हैं।" उन्होंने कहा, "अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने तक अपना काम जारी रखेंगे।"

                          DECEMBER 06, 2023 / 1:14 PM IST

                          Political Latest News Live: I.N.D.I.A. के प्रमुख नेताओं की दिसंबर के आखिर में होगी बैठक

                          विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के कुछ घटक दलों के प्रमुख नेताओं की अनुपलब्धता के चलते अब इनकी बैठक इस महीने के तीसरे सप्ताह में होगी। हालांकि, गठबंधन के घटक दलों के संसदीय दल के नेता बुधवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होने वाली समन्वय बैठक में शामिल होंगे। खड़गे के कार्यालय से संबद्ध और कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य गुरदीप सप्पल ने कहा कि अब 6 दिसंबर की शाम 6 खड़गे के आवास पर I.N.D.I.A. गठबंधन के (घटक दलों) के संसदीय दल के नेताओं की समन्वय बैठक होगी।

                          कांग्रेस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक के नेता एमके स्टालिन चक्रवात के कारण पैदा हुए हालात के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सकते थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम है। ऐसे में आगे की तिथि के लिए बैठक को स्थगित किया गया है।" बता दें कि यह बैठक ऐसे समय होने वाली थी, जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत दर्ज की है।

                            DECEMBER 06, 2023 / 1:03 PM IST

                            Cyclone Michaung LIVE Updates: डेविड वार्नर ने लोगों से की चेन्नई में मदद की अपील

                            तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने शहर और इसके पड़ोसी हिस्सों को काफी प्रभावित किया। हालांकि अब बारिश रुक गई है, लेकिन कई निचले इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ के बाद और लोगों के बचाव के बीच डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर कर लोगों से जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आग्रह किया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें चेन्नई के कुछ हिस्सों में बाढ़ दिखाई दे रही है। क्लिप में अस्थायी नावों से बचाए जा रहे लोगों और बाढ़ से हुए नुकसान को भी दिखाया गया है।

                              DECEMBER 06, 2023 / 12:36 PM IST

                              Delhi government News Updates: दिल्ली जल बोर्ड का होगा CAG ऑडिट

                              दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड का CAG ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बोर्ड के पिछले 15 साल का CAG ऑडिट कराया जाएगा। जल बोर्ड पर हाल ही में अनियमितता के आरोप लगे थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "विपक्ष कुछ आरोप लगा रहा है। इसलिए, इससे (ऑडिट) सब कुछ बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगा। हमने दिल्ली जल बोर्ड के पिछले 15 वर्षों के सीएजी ऑडिट का आदेश दिया है...अगर किसी ने कुछ ग़लत किया है, उन्हें सज़ा मिलेगी. अगर कोई गड़बड़ी नहीं होगी, तो सच सामने आ जाएगा।"

                                DECEMBER 06, 2023 / 12:21 PM IST

                                Cyclone Michaung LIVE: चेन्नई में अब तक 9 लोगों की मौत

                                तमिलनाडु सरकार ने राजधानी चेन्नई और राज्य के कुछ अन्य जिलों में लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की अंतरिम केंद्रीय सहायता मांगी है। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेता तिरुचि शिवा ने कहा कि भीषण चक्रवात 'मिचौंग' के कारण भारी बारिश से चेन्नई और अन्य जिले जलमग्न हो गए हैं। चक्रवात के दस्तक देने से कुछ घंटे पहले आई बाढ़ में एक बच्चे सहित कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। चेन्नई की सड़कों पर पानी भर जाने के कारण कारें बह गईं और एयरपोर्ट का संचालन बंद कर दिया गया।

                                  DECEMBER 06, 2023 / 11:51 AM IST

                                  Mizoram Election 2023 Result Live: 7 दिसंबर मिजोरम को मिल सकता है नया सीएम

                                  मिजोरम विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री और ZPM प्रमुख लालदुहोमा ने बुधवार को राज भवन में मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की। मीटिंग के बाद लालदुहोमा ने कहा, "हमने नई सरकार के गठन पर बात की। उन्होंने मुझे सीएम नियुक्त किया और सरकार बनाने को कहा, जो कि शुक्रवार को बन जाएगा। अगले सप्ताह हम पहला सत्र आयोजित करेंगे।"

                                    DECEMBER 06, 2023 / 11:39 AM IST

                                    Political news live: प्रणब मुखर्जी ने राहुल गांधी को क्या दी थी सलाह?

                                    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2004 में केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने के समय अपनी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी से कहा था कि सोनिया गांधी मुझे प्रधानमंत्री बनाएंगी। शर्मिष्ठा ने अपनी आने वाली किताब 'इन प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' में राहुल गांधी के बारे में भी बड़ा खुलासा किया है। पढ़ें, पूरी रिपोर्ट...

                                      DECEMBER 06, 2023 / 11:20 AM IST

                                      Assocham National Conference on GST Live Updates: फर्जी GST रजिस्ट्रेशन सबसे बड़ी समस्या

                                      CBIC के सदस्या शशांक प्रिया (Shashank Priya) ने कहा कि फर्जी GST रजिस्ट्रेशन की सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का आधार वेरिफिकेशन जोखिम से भरा है तो उसका फिजिकल वेरिफिकेशन होना बेहद जरूरी है। शशांक ने आगे बताया कि CBIC ने गुजरात, पुडुचेरी, तेलंगाना में रिस्क पैरामीटर्स के आधार पर फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। CBIC जीएसटी रजिस्ट्रेशन को सख्त करने पर विचार कर रही है।

                                        DECEMBER 06, 2023 / 10:32 AM IST

                                        Rajasthan Assembly Election Result 2023 Live: राजस्थान में सीएम के लिए इन तीन नामों में रेस

                                        राजस्थान में बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी और वसुंधरा राजे का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। कई विधायक लगातार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात कर रहे हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में नए सीएम को लेकर खींचतान चल रही है। राजस्थान में नए सीएम का नाम तय करना बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यहां सीएम के लिए कई दावेदार हैं।

                                          DECEMBER 06, 2023 / 10:11 AM IST

                                          Cyclone Michaung LIVE Updates: CM स्टालिन ने राहत शिविरों का किया दौरा

                                          तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने चेन्नई राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने मिचौंग चक्रवात से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और लोगों को आवश्यक राहत सामग्री (essential relief items) बांटी। उन्होंने कहा कि भीषण बारिश से लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ है। इससे तत्काल मरम्मत की जरूरत है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से 5,000 करोड़ रुपये आवंटन की मांग करेगी। इसके लिए DMK के सांसद इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

                                            DECEMBER 06, 2023 / 9:30 AM IST

                                            Cyclone Michaung Live Updates: चेन्नई को राहत देने के लिए कोयंबटूर ने बढ़ाया हाथ

                                            मिचौंग तूफान से चेन्नई में मूसलाधार बारिश हुई। इस बीच तमिलनाडु के कोयंबटूर निगम (Coimbatore corporation) ने सहायता दी है। बाढ़ से राहत देने के लिए कोयंबटूर की ओर से 12 मोटर भेजी गईं है। इनकी क्षमता 41 HP है। इन मोटर के दरिए प्रति घंटे 4 लाख लीटर पानी निकाला जा सकता है। इतना ही नहीं कोयंबटूर नगर निगम के आयुक्त शिव गुरु प्रभाकरन (Siva Guru Prabakarn) राहत पहुंचाने के मकसद से चेन्नई पहुंच गए हैं। कोयंबटूर के अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर और मोटर भी चेन्नई के लिए भेजी जा सकती हैं।

                                              DECEMBER 06, 2023 / 9:15 AM IST

                                              Cyclone Michaung Live Updates: चक्रवाती तूफान मिचौंग हुआ कमजोर

                                              मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, डीप डिप्रेशन (चक्रवाती तूफान मिचौंग का अवशेष) पूर्वोत्तर तेलंगाना पर कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। वहीं मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा के दक्षिणी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

                                                DECEMBER 06, 2023 / 9:00 AM IST

                                                Cyclone Michaung Live Updates: वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर राहत के लिए तैनात

                                                चक्रवाती तूफान मिचौंग से तमिलनाडु में तबाही मची हुई है। इस बीच वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर (IAF Chetak helicopters) राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। अड्यार (Adyar) और चेन्नई हार्बर के आसपास के इलाकों में राहत सामग्री हवाई मार्ग से गिराई गई। भारतीय वायु सेना ने कहा कि सहायता के लिए देर शाम दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे।

                                                  DECEMBER 06, 2023 / 8:46 AM IST

                                                  Cyclone Michaung Live Updates: मिचौंग से चेन्नई में तबाही

                                                  चक्रवाती तूफान मिचौंग के थपेड़ों से चेन्नई शहर जूझ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि यह आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। 5 दिसंबर को चक्रवात आने के बाद चेन्नई में भारी बारिश हुई। तूफान की वजह से तमिलनाडु के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। राजधानी में सामान्य जनजीवन ठप हो गया।

                                                    DECEMBER 06, 2023 / 8:45 AM IST

                                                    नमस्कार

                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।