Cyclone Michaung Highlights: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तबाई मचाने के बाद भीषण चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' मंगलवार दोपहर को आंध्र प्रदेश के बापटला में तट से टकरा गया। चक्रवात मिचौंग की लैंडफॉल प्रक्रिया अब से कुछ देर तक चलेगी। इस समय यहां समुद्र में ऊंची लहरें, तेज हवाएं और भारी बारिश देखने को मिल रही है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से उसके आसपास के जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया है, जिससे बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। बारिश के कारण लोगों को पीने के पानी तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है
Cyclone Michaung LIVE Updates: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' का कहर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में जारी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 10 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 'चक्रवाती तूफान' में बदल गया है। जिसे 'मिचौंग' नाम दिया गया है। भीषण चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' को 'मिगजॉम' नाम भी दिया गया है।
Cyclone Michaung LIVE Updates: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' का कहर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में जारी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 10 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 'चक्रवाती तूफान' में बदल गया है। जिसे 'मिचौंग' नाम दिया गया है। भीषण चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' को 'मिगजॉम' नाम भी दिया गया है।
NDRF और SDRF की 5-5 टीमें तैनात
राज्य सरकार ने तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाड़ा जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। इन 8 जिलों में NDRF और SDRF की 5-5 टीमें तैनात हैं। उधर तमिलनाडु में मंगलवार को बारिश में कमी आई। सोमवार का तूफान के चलते चेन्नई में कई इलाकों में पानी भर गया था। सड़कों पर कारें तैरती नजर आ रही थीं। तमिलनाडु के वाटर सप्लाई मिनिस्टर के मुताबिक, चेन्नई में 70-80 साल में पहली बार ऐसी बारिश हुई।
तमिलनाडु में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। चक्रवाती तूफान के चलते हो रही मूसलाधार बारिश और आंधी के चलते स्कूल-कॉलेज और बैंक सहित कई दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि प्रभावित जिलों में राहत उपाय किए जा रहे हैं। वरिष्ठ मंत्री, सरकारी अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।
तूफान के कारण तमिलनाडु में 204 ट्रेनें और 70 फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में NDRF की 21 टीमें तैनात हैं। इसके अलावा कोस्ट गार्ड, आर्मी और नेवी के जहाज और एयरक्राफ्ट को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान का असर ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में रहेगा। मौसम निभाग ने अलग-अलगा राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मिचौंग तूफान का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में दिखा। यहां जमकर बारिश हुई और बारिश संबंधित घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।