Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 01, 2023 / 7:23 PM IST

I.N.D.I.A. Mumbai Meet Highlight: कोऑर्डिनेशन कमेटी और चुनाव अभियान समिति का गठन, सीट-बंटवारे पर जल्द होगा फैसला

I.N.D.I.A. Mumbai Meet Highlight: कोऑर्डिनेशन कमेटी ही गठबंधन की सर्वोच्च इकाई के रूप में काम करेगी। इस समिति में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, DMK नेता टी आर बालू, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत, AAP सांसद राघव चड्ढा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और PDP की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। इसमें JDU अध्यक्ष ललन सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान को भी शामिल किया गया है। माकपा से कोई एक नेता बाद में इस समिति में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 30 सितंबर तक सीटों के तालमेल का काम पूरा कर लिया जाएगा

I.N.D.I.A. Mumbai Meet Highlight: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) ने गठबंधन की सर्वोच्च ईकाई के रूप में शुक्रवार को 14 सदस्यीय एक महत्वपूर्ण समिति गठित की जिसमें कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं। इसके साथ ही 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति, सोशल मीडिया से संबंधित 12 सदस्यीय कार्य समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यीय कार्यसमूह और शोध के लिए 11 सदस्यीय समूह गठित किया है

I.N.D.I.A. Alliance ने 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई है। सितंबर के तीसरे हफ्ते में रैली का प्लान है
I.N.D.I.A. Alliance ने 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई है। सितंबर के तीसरे हफ्ते में रैली का प्लान है
SEPTEMBER 01, 2023 / 6:56 PM IST

Mumbai Meet LIVE: I.N.D.I.A. ने कोऑर्डिनेशन कमेटी, चुनाव अभियान समिति और तीन कार्य समूहों का किया गठन

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) ने गठबंधन की सर्वोच्च ईकाई के रूप में शुक्रवार को 14 सदस्यीय एक महत्वपूर्ण समिति गठित की जिसमें कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं। इसके साथ ही 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति, सोशल मीडिया से संबंधित 12 सदस्यीय कार्य समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यीय कार्यसमूह और शोध के लिए 11 सदस्यीय समूह गठित किया है। समन्वय समिति ही गठबंधन की सर्वोच्च इकाई के रूप में काम करेगी।

इस समिति में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, DMK नेता टी आर बालू, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत, AAP सांसद राघव चड्ढा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और PDP की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। इसमें JDU अध्यक्ष ललन सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान को भी शामिल किया गया है। माकपा से कोई एक नेता बाद में इस समिति में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 30 सितंबर तक सीटों के तालमेल का काम पूरा कर लिया जाएगा।

    SEPTEMBER 01, 2023 / 5:33 PM IST

    I.N.D.I.A Mumbai Meet Live: विपक्षी गठबंधन बैठक हुई खत्म, तिलक भवन कांग्रेस ऑफिस पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और खड़गे

    सोमवार को मुंबई में विपक्षी एकता गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक खत्म हो गई। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई स्थित तिलक भवन कांग्रेस ऑफिस पहुंचे।

      SEPTEMBER 01, 2023 / 4:58 PM IST

      I.N.D.I.A. Mumbai Meet LIVE: राहुल गांधी बोले- साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो BJP चुनाव जीत ही नहीं सकती

      I.N.D.I.A. की बैठक समाप्त होने के बाद सभी विपक्षी नेताओं ने एक साधा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जल्दी से जल्दी सीट शेयरिंग के मुद्दे पर हम आपस में चर्चा करके प्रस्ताव निकाल देंगे...अगर हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा चुनाव जीत ही नहीं सकती।

      राहुल गांधी के अलावा RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा कि हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे। कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।

        SEPTEMBER 01, 2023 / 4:37 PM IST

        I.N.D.I.A. Mumbai Meet LIVE: लालू बोले- अपना नुकसान करके भी हम 'INDIA' को जिताएंगे

        I.N.D.I.A. की बैठक समाप्त होने के बाद सभी विपक्षी नेताओं ने एक साधा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा कि हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे। कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।

          SEPTEMBER 01, 2023 / 4:21 PM IST

          I.N.D.I.A. Mumbai Meet LIVE: सरकार पर हमलावर हुए विपक्षी नेता

          I.N.D.I.A. की बैठक समाप्त होने के बाद सभी विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पटना, बेंगलुरु के बाद मुंबई में हमारी बैठक हुई। हम सबका उद्देश्य एक ही है कि महंगाई, बेरोजगारी के लिए हम कैसे लड़ें...मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे। कल राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट दिखाई कि कैसे अडानी की आमदनी बढ़ गई है...हमारा जो संकल्प है हम उसी आधार पर काम करेंगे, हर जगह बैठक करेंगे और हर राज्य की राजधानी में जाएंगे।

          वहीं, इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज तय हुआ है कि अब नियमित रूप से जगह-जगह जाकर हम अपना प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। अब सभी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं, जिसका नतीजा होगा कि जो केंद्र में हैं, वे अब हारेंगे।

          इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग अपने आप को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं और जब कोई खुद को भगवान से भी बड़ा समझता है तो उसका पतन निश्चित होता है। अब सबको लग रहा है कि INDIA गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है... यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं, कोई पद के लिए नहीं आया है।

            SEPTEMBER 01, 2023 / 4:19 PM IST

            I.N.D.I.A. Mumbai Meet LIVE: I.N.D.I.A. की कॉर्डिनेशन कमेटी, कैंपेन कमेटी और वर्किंग ग्रुप की देखें पूरी लिस्ट

            कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्य

            1. केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस 2. शरद पवार, राकांपा 3. टीआर बालू, डीएमके 4. हेमन्त सोरेन, झामुमो 5. संजय राऊत, एसएस 6. तेजस्वी यादव, राजद 7. अभिषेक बनर्जी, टीएमसी 8. राघव चड्ढा, आप 9. जावेद अली खान, एसपी 10. लल्लन सिंह, जद(यू) 11. डी राजा, सीपीआई 12. उमर अब्दुल्ला, एनसी 13. महबूबा मुफ्ती, पीडीपी 14. सीपीआई-एम बाद में नाम देगी

            कैंपेन कमेटी

            1. गुरदीप सिंह सप्पल, कांग्रेस 2. संजय झा, जदयू 3. अनिल देसाई, एसएस 4. संजय यादव, राजद 5. पीसी चाको, एनसीपी 6. चंपई सोरेन, झामुमो 7. किरणमय नंदा, एसपी 8. संजय सिंह, आप 9. अरुण कुमार, सीपीआई (एम) 10. बिनॉय विश्वम, सीपीआई 11. जस्टिस (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी, एनसी 12. शाहिद सिद्दीकी, आरएलडी 13. एनके प्रेमचंद्रन, आरएसपी 14. जी. देवराजन, एआईएफबी 15. रवि राय, सीपीआई (एमएल) 16. तिरुमावलन, वीसीके 17. केएम कादर मोइदीन, आईयूएमएल 18. जोस के. मणि, केसी(एम) 19. टीएमसी के नाम का बाद में खुलासा हुआ।

            वर्किंग ग्रुप ऑफ सोशल मीडिया

            1. सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस 2. सुमित शर्मा, राजद 3. आशीष यादव, एसपी 4. राजीव निगम, एसपी 5. राघव चड्ढा, आप 6. अविंदानी, झामुमो 7. इल्तिजा महबूबा, पीडीपी 8. प्रांजल, सीपीएम 9. डॉ. भालचंद्रन कांगो, सीपीआई 10. इफरा जा, एनसी 11. वी अरुण कुमार, सीपीआई (एमएल) 12. टीएमसी अपना नाम बाद में देगी

            वर्किंग ग्रुप ऑफ इंडिया

            1. जयराम रमेश, कांग्रेस 2. मनोज झा, राजद 3. अरविंद सावंत, एसएस 4. जीतेन्द्र आह्वाड, राकांपा 5. राघव चड्ढा, आप 6.राजीव रंजन, जद (यू) 7. प्रांजल, सीपीएम 8. आशीष यादव, एसपी 9. सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो 10. आलोक कुमार, झामुमो 11. मनीष कुमार, जद(यू) 12. राजीव निगम, एसपी 13. डॉ. भालचंद्रन कांगो, सीपीआई 14. तनवीर सादिक, एनसी 15. प्रशांत कन्नोजिया 16. नरेन चटर्जी, एआईएफबी 17. सुचेता डे, सीपीआई (एमएल) 18. मोहित भान, पीडीपी 19. टीएमसी अपना नाम बाद में देगी

              SEPTEMBER 01, 2023 / 3:40 PM IST

              I.N.D.I.A. Mumbai Meet LIVE: इन 14 नेताओं को I.N.D.I.A. कोऑर्डिनेशन में मिली जगह

              विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव साथ में मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है। I.N.D.I.A. अलायंस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द संपन्न की जाएगी। विपक्षी गठबंधन की बैठक में 14 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में के.सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (NCP), टीआर बालू (DMK), हेमंत सोरेन (JMM), संजय राउत (शिवसेना-उद्धव गुट), तेजस्वी यादव (RJD), अभिषेक बनर्जी (TMC), राघव चड्ढा (AAP), जावेद अली खान (SP), ललन सिंह (JDU), डी राजा (CPI), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) और महबूबा मुफ्ती (PDP) शामिल हैं। हालांकि, अभी इसका कन्वेनर नहीं बनाया गया है

              शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) संजय राउत ने बैठक के बाद कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन की समन्वय समिति (कॉर्डिनेशन कमेटी), कैंपेन कमेटी, वर्किंग ग्रुप ऑफ सोशल मीडिया और वर्किंग ग्रुप ऑफ रिसर्च कमेटी का गठन हुआ है जिसमें सभी पार्टियों के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (NCP), टीआर बालू (DMK), हेमंत सोरेन (JMM), संजय राउत (शिवसेना-उद्धव गुट) , तेजस्वी यादव (RJD), अभिषेक बनर्जी (TMC), राघव चड्ढा (AAP), जावेद अली खान (SP), ललन सिंह (JDU), डी राजा (CPI), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), महबूबा मुफ्ती (PDP), CPI (M) से एक और सदस्य की भी घोषणा की जाएगी।

                SEPTEMBER 01, 2023 / 2:51 PM IST

                Breaking News Live: INDIA गठबंधन की बैठक में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM का हम पर हमला ही है हमारी सफलता

                मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारी दोनों बैठकों की सफलता, पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में, इस तथ्य से मापी जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन और गुलामी के प्रतीक से भी की।"

                  SEPTEMBER 01, 2023 / 10:45 AM IST

                  Latest News LIVE: INDIA गठबंधन का आज जारी होगा LOGO

                  लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को टक्कर देने के वास्ते विपक्षी गठबंधन मुंबई में एकजुटता को लेकर मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि विपक्षी नेताओं ने औपचारिक बैठक का एजेंडा तय करने समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की है। ये भी कहा जा रहा है कि गठबंधन का एक लोगो भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

                    SEPTEMBER 01, 2023 / 9:45 AM IST

                    ATF Price Hike: ATF के दाम में जबरदस्त इजाफा

                    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में एटीएफ के दाम 20,295.2 रुपये प्रति किलोलीटर तक बढ़ गए हैं और इसके दाम 1.12 लाख रुपये से ज्यादा हो चुके हैं।

                      SEPTEMBER 01, 2023 / 9:29 AM IST

                      Latest News LIVE: केंद्रीय मंत्री के घर में मिला युवक का शव

                      केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ के दुबग्गा स्थित आवास से एक युवक का संदिग्ध शव मिलने की खबर सामने आई है। युवक के सिर पर गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर के पिस्टल से गोली चली है। मौके से पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। फिलहाल गोली क्यों चलाई गई है। इस बारे में अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है।

                        SEPTEMBER 01, 2023 / 9:08 AM IST

                        Latest News LIVE: हरियाणा के सीएम ने चलाई साइकिल

                        हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया है। इसकी मकसद से करनाल में मेगा साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ हुआ। सीएम रैली में साइकिल पर सवार होकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबले पहले मंच पर पहुंच कर सभी प्रतिभागियों का अभिवादन किया और उसके बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मनोहर लाल खट्टर ने साइक्लोथॉन के दौरान साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि करनाल में हर मंगलवार को कार फ्री डे रहा करेगा।

                          SEPTEMBER 01, 2023 / 8:51 AM IST

                          LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर के दाम हुए कम

                          आज 1 सितंबर से तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती कर दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 157 रुपये की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपये हो गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में तेल कंपनियों की ओर से कौई कटौती नहीं की गई है। हालांकि केंद्र सरकार ने पिछले महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी। जानिए अपने शहर में LPG सिलेंडर के नए रेट

                            SEPTEMBER 01, 2023 / 8:45 AM IST

                            Latest News LIVE: आज से देश में बदल गए ये नियम

                            देश भर में आज से कई नियमों में बदलाव हो रहा है। आज ही के दिन गैस सिलेंडर के नए दाम लागू होते हैं। आज से बैंकिंग शेयर बाजार तक के नियमों कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। RBI की घोषणा के मुताबिक, सितंबर महीने की 30 तारीख तक ही 2000 के नोट बदले जा सकते हैं। वहीं और भी कई नियम हैं। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से....