Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 15, 2023 / 8:16 PM IST

Breaking News Highlight: शिमला में पहाड़ी ढहने के बाद मौके पर पहुंची ITBP, SDRF की टीमें, 40-50 लोगों को मलबे से निकाला बाहर

Breaking News LIVE: हिमाचल प्रदेश के ADG लॉ &ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि वहां काफी मलबा है, क्योंकि ऊपर से गिरा मलबा नगर निगम के कूड़ा घर वाले इलाके में गिरा है, जो पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। हमें लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले से ही दरारें पड़ गई हैं। लगभग 40-50 लोगों को निकाला गया लेकिन हमें लगभग 5-10 लोगों के फंसे होने की आशंका है

Breaking News Highlight: शिमला में भूस्खलन से पहाड़ी ढहने के बाद ITBP, SDRF, जिला पुलिस समेत तमाम टीमें मौके पर मौजूद हैं। हिमाचल प्रदेश के ADG लॉ &ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि वहां काफी मलबा है, क्योंकि ऊपर से गिरा मलबा नगर निगम के कूड़ा घर वाले इलाके में गिरा है, जो पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। हमें लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले से ही दरारें पड़ गई हैं। लगभग 40-50

Breaking News Live Updates: शिमला में भूस्खलन से पहाड़ी ढहने के बाद ITBP, SDRF, जिला पुलिस समेत तमाम टीमें मौके पर मौजूद हैं
Breaking News Live Updates: शिमला में भूस्खलन से पहाड़ी ढहने के बाद ITBP, SDRF, जिला पुलिस समेत तमाम टीमें मौके पर मौजूद हैं
AUGUST 15, 2023 / 8:16 PM IST

Breaking News LIVE शिमला में पहाड़ी ढहने के बाद मौके पर पहुंची ITBP, SDRF की टीमें, 40-50 लोगों को बचाया

शिमला में भूस्खलन से पहाड़ी ढहने के बाद ITBP, SDRF, जिला पुलिस समेत तमाम टीमें मौके पर मौजूद हैं। हिमाचल प्रदेश के ADG लॉ &ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि वहां काफी मलबा है, क्योंकि ऊपर से गिरा मलबा नगर निगम के कूड़ा घर वाले इलाके में गिरा है, जो पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। हमें लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले से ही दरारें पड़ गई हैं। लगभग 40-50 लोगों को निकाला गया लेकिन हमें लगभग 5-10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

    AUGUST 15, 2023 / 7:01 PM IST

    Breaking News LIVE: हिमाचल में कुदरत का कहर, शिमला में ढही पहाड़ी

    हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बरसात की वजह से पूरे हिमाचल में ताबाही जैसे मंजर है। अब हिमाचल की राजधानी शिमला से पहाड़ी के ढहने की खबर आई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में कृष्णानगर इलाके में पहाड़ी ढह गई। करीब पांच से सात मकान ढह गए।

      AUGUST 15, 2023 / 5:36 PM IST

      Breaking News LIVE: शिमला में अभी तक बरामद हुए 12 शव, आज भी मिलीं 4 डेड बॉडी

      हिमाचल में भारी बारिश ने बड़े पैमाने पर ताबाही मचाई है। वहीं अब शिमला के डिप्टी कमीश्नर आदित्य नेगी ने बताया कि अभी तक 12 शव बरामद किए गए हैं और आज हमने 4 शव बरामद किए हैं। NDRF की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। SDRF, होम गार्ड, राज्य पुलिस और भारतीय सेना को भी तैनात किया गया है...बचाव अभियान जारी है।

        AUGUST 15, 2023 / 3:33 PM IST

        Breaking News LIVE: विनेश फोगाट हुईं 19वें एशियाई खेलों से बाहर, घुटने में आई चोट

        भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट 19वें एशियाई खेलों से बाहर हो गई हैं। विनेश फोगाट प्रशिक्षण के दौरान बाएं घुटने में चोट लगने के बाद हांगझू में 19वें एशियाई खेलों से बाहर हुई हैं।

          AUGUST 15, 2023 / 2:55 PM IST

          Breaking News LIVE: बिहार और झारखंड के नेता करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात

          साल 2024 के आम लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) अपनी तैयारियों को और भी ज्यादा धार देते हुए नजर आ रही है। इसी क्रम में झारखंड और बिहार कांग्रेस के नेता 2024 के चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए 16 और 17 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलेंगे।

            AUGUST 15, 2023 / 1:34 PM IST

            Breaking News LIVE: चाईबासा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद

            पुलिस ने मंगलवार को बताया सोमवार रात चाईबासा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर यूनिट के एक सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल की जान चली गई। झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद हमें जानकारी मिली कि नक्सली को भी चोटें आई हैं और हताहत भी हुए हैं। हमारे एक सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल की जान चली गई।

              AUGUST 15, 2023 / 10:44 AM IST

              Independence Day 2023: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने फहराया तिरंगा

              भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया।

                AUGUST 15, 2023 / 10:40 AM IST

                Independence Day 2023: बिहार के CM ने तिरंगे को किया सलाम

                बिहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा फहराया।

                  AUGUST 15, 2023 / 10:35 AM IST

                  Independence Day 2023: UP के CM योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा

                  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव 'माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा' के साथ जोड़ते रहे हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है।

                    AUGUST 15, 2023 / 10:20 AM IST

                    Independence Day 2023: उत्तराखंड के CM ने फहराया तिरंगा

                    उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का काम बेहतर तरीके से चल रहा है। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम सब को भारत को सर्वश्रेष्ठ, सशक्त और अग्रणी बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।

                      AUGUST 15, 2023 / 10:08 AM IST

                      Independence Day 2023: स्वदेशी बंदूकों से फायरिंग

                      देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में औपचारिक सलामी के हिस्से के रूप में 105 मिमी लाइट फील्ड गन से फायरिंग की गई। यह पहली बार है जब स्वदेशी बंदूकों का इस्तेमाल स्वतंत्रता दिवस समारोह में औपचारिक फायरिंग के लिए किया गया है।

                        AUGUST 15, 2023 / 9:31 AM IST

                        Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूर रहे खड़गे

                        कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लालकिले में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए। कहा जा रहा है कि पार्टी दफ्तर में झंडा फहराने की वजह से वो नहीं आ सके।

                          AUGUST 15, 2023 / 9:09 AM IST

                          Independence Day 2023:मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा – पीएम मोदी

                          पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश की सारी समस्याओं की जड़ में भ्रष्टाचार दीमक की तरह है। इसने देश के सामर्थ्य को बुरी तरह नोंच लिया है। यह मोदी के जीवन का कमिटमेंट है। यह मेरे व्यक्तित्व की प्रतिबद्धता है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है। इस देश में पिछले नौ साल में 10 करोड़ लोगों को मैंने गलत फायदा उठाने से रोक दिया। ये 10 करोड़ लोग वो थे, जिनका जन्म ही नहीं हुआ था। वे विधवा, वृद्ध, दिव्यांग हो जाते थे। 10 करोड़ बेनामी चीजों को रोका है। भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पहले के मुकाबले 20 गुना ज्यादा जब्त की है।

                            AUGUST 15, 2023 / 9:05 AM IST

                            Independence Day 2023: तुष्टीकरण से समाज को नुकसान हुआ है – पीएम मोदी

                            पीएम मोदी ने कहा, विकास का सबसे बड़ा दुश्मन तुष्टीकरण है। तुष्टीकरण ने समाजिक न्याय का नुकसान किया है। हम किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे। मेरे परिवारजनों का बहुत बड़ा दायित्व है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को ऐसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर करना गुनाह है। हमारी आने वाली पीढ़ी को ऐसा देश दें, ताकि छोटी छोटी चीजों को पाने के लिए उन्हें संघर्ष न करना पड़े। हमें वो भारत बनाना है जो पूज्य बापू के सपनों का भारत था।

                              AUGUST 15, 2023 / 9:03 AM IST

                              Independence Day 2023: पीएम मोदी ने 3 बुराइयों के खिलाफ लड़ने की अपील की

                              पीएम मोदी ने 3 बुराइयों भ्रष्टाचार-परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं पर सवालिया निशान खड़े करती हैं। हमें भ्रष्टाचार की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा है। इससे देश का दुर्भाग्य हुआ है। आज देश में ऐसी विकृति आई है। परिवारवादी पार्टियां का जीवन मंत्र ही यही है कि उनके राजनीतिक दल में परिवार के लोग रहें।

                                AUGUST 15, 2023 / 9:01 AM IST

                                Independence Day 2023: पीएम मोदी ने देशवासियों से मांगा आशीर्वाद

                                पीएम मोदी ने देशवासियों से मदद की भी मांगी। उन्होंने कहा कि सपने अनेक हैं। संकल्प साफ है। नीतियां स्पष्ट हैं। नीयत के सामने कोई सवालिया निशान नहीं है। लेकिन कुछ सच्चाइयों को हमें स्वीकार करना होगा और उसके समाधान के लिए मेरे प्रिय परिवारजनों मैं आज लाल किले से आपकी मदद मांगने आया हूं। मैं लाल किले से आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। अनुभव के आधार पर मैं कह रहा हूं कि आज गंभीरतापूर्वक उन चीजों को लेना होगा। 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा उस समय दुनिया में भारत का तिरंगा झंडा विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए। रत्तीभर भी हमें रुकना नहीं है। पीछे नहीं हटना है। पारदर्शिता और निष्पक्षता ये पहली मजबूती की जरूरत है। हमें उस मजबूती को जितना ज्यादा खाद पानी दे सकते हैं। संस्थाओं के नेता दे सकते हैं। ये हमारा सामूहिक दायित्व होना चाहिए।

                                  AUGUST 15, 2023 / 8:57 AM IST

                                  Independence Day 2023: आतंकी हमलों में कमी आई – पीएम मोदी

                                  हमारी सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित है। सेना का आधुनिकीकरण हो। हमारी सेना युद्ध के लिए तैयार रहे। इसलिए लागतार सुधार का काम हमारी सेना में हो रहा है। आए दिन हम सुना करते थे यहां बम धमाका हुआ वहां बम धमाका हुआ। हर जगह लिखा होता था कि इस बैग तो मत छूना। आज देश शांति को देख रहा है। सीरियल बम धमाके का जमाना बीती हुई बात हो गई है। निर्दोषों के जो मौत होते थे वो अब बीते हुए कल की बात हो गई है। आज देश में आतंकी हमलों में भारी कमी आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बहुत बड़ा बदलाव आया है। परिवर्तन का वातावरण बना है।

                                    AUGUST 15, 2023 / 8:50 AM IST

                                    Independence Day 2023: पीएम मोदी ने देश की एकता का किया जिक्र

                                    पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं एकता की बात करता हूं कि तो घटना मणिपुर में होती है तो पीड़ा महाराष्ट्र में होती है। बाढ़ असम में आती है तो बेचैन केरल हो जाता है। हम एक ही होने की अनुभूति करते हैं। मेरे देश की बेटियों पर जुल्म न हो ये हमारा सामाजिक दायित्व है। जब आज दुनिया के किसी देश में कोरोना के काल में मेरा सिख भाई लंगर लगाता तो हिंदुस्तान का सीना चौड़ा हो जाता है।

                                      AUGUST 15, 2023 / 8:46 AM IST

                                      Independence Day 2023: 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

                                      पीएम मोदी ने कहा कि 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का सपना है। गांव में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का मकसद है। हम एक नई योजना सोच रहे हैं। हमारे कृषि क्षेत्र में तकनीक आए। वीमेन सेल्फ ग्रुप की महिला को हम ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देंगे। हमारे कृषि के काम में ड्रोन की सेवाएं उपलब्ध हो, इसकी हम शुरुआत करेंगे। हम नारी शक्ति को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में 10,000 से बढ़ाकर 25000 जनऔषधी केंद्र खोलने की तैयारी है। देश आने वाले 5 सालों में 3 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा।

                                        AUGUST 15, 2023 / 8:44 AM IST

                                        Independence Day 2023: पीएम मोदी ने कहा - 8 करोड़ लोगों ने कारोबार शुरू किए

                                        पीएम मोदी ने कहा, यूरिया सस्ती मिले, इसके लिए देश की सरकार 10 लाख करोड़ रुपये यूरिया में सब्सिडी दे रहा है। मुद्रा योजना 20 लाख करोड़ रुपये युवाओं को अपने कारोबार के लिए दिए हैं। 8 करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है। हर कारोबार ने 1-2 लोगों को रोजगार दिया है। MSMe को कोरोना के वक्त में भी डूबने नहीं दिया। वन रैंक वन पेंशन योजना सेना के नायिकों और उनके परिवार के जेबों में पहुंचा है। हर कैटेगरी में पहले के मुकाबले कई गुना पैसे खर्च कर भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ है।

                                          AUGUST 15, 2023 / 8:40 AM IST

                                          Independence Day 2023: ये भारत न रुकता है, न हांफता है, न हारता है – पीएम मोदी

                                          लाल किले देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमने भारत की नई संसद को समय से पहले बना दिया। ये नया भारत है। ये भारत न रुकता है, ये भारत न थकता है और न ये भारत हारता है। हमारे देश में 25 साल से चर्चा हो रही थी कि देश में नई संसद बने। ये मोदी है जो समय से पहले नई संसद बनाकर दे दिया। ये काम करने वाली सरकार है। निर्धारित लक्ष्यों को पार करने वाली सरकार है।

                                            AUGUST 15, 2023 / 8:34 AM IST

                                            Independence Day 2023: महंगाई को भी कम करने की कोशिश जारी- पीएम मोदी

                                            पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मेरे देशवासियों को महंगाई का बोझ कम से कम हो, मुझे इस दिशा में कदम उठाने हैं। मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक पक्की सड़क बन रही है। हम सेमी कंडक्टर का भी निर्माण कर रहे हैं। जिसका शिलान्यास जो हमारी सरकार करती है, उसका उदघाटन भी हमारे कालखंड में ही करती है। इन दिनों जो मैं शिलान्यास जो मैं कर रहा हूं आप लिख कर रखिए उसका उदघाटन भी आप सबने मेरे नसीब में ही छोड़े हुए हैं।

                                              AUGUST 15, 2023 / 8:32 AM IST

                                              Independence Day 2023: पीएम मोदी ने किया विश्वकर्मा योजना का ऐलान

                                              देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलते हैं, तो कैसी कैसी योजनाएं मिली हैं। पीएम स्वानिधी योजना, आवास योजना से फायदा मिला है। आने वाले समय में विश्वकर्मा जयंति पर हम 13000-15000 करोड़ रुपये से नई ताकत देने के लिए हम आने वाले महीने में विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे।

                                                AUGUST 15, 2023 / 8:29 AM IST

                                                Independence Day 2023: मैं तिरंगे के नीचे से 10 साल का हिसाब दे रहा- पीएम

                                                पीएम मोदी ने कहा कि हमने अलग आयुष मंत्रालय बनाया। आज योग और आयुष अलग परचम लहरा रही है। मत्स्य पालन हमारे कोटि कोटि मछुआरों का कल्याण भी हमारे मन में है। लिहाजा हमने अलग मंत्रालय बनाया। ताकि समाज के लोग पीछे रह गए, उन्हें भी साथ ले सकें। देश के कोने कोने में हमने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया। जिससे गरीबों की सुनवाई हो। हमने सहकार्य से योगदान का रास्ता निभाया है। हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज हम 5वीं अर्थव्यवस्था के नंबर पर पहुंच गए हैं। भ्रष्टाचार का राक्षस देश को दबोचे हुए थे। हमने ये सब बंद किया। मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई। गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने की योजना बनाई। आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है। पाई पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है। मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं।

                                                  AUGUST 15, 2023 / 8:21 AM IST

                                                  Independence Day 2023: आपने सरकार फॉर्म करके मोदी को रिफॉर्म करने की ताकत दी है - पीएम

                                                  पीएम मोदी ने कहा, 2014 में आपने मजबूत सरकार बनाई। साल 2019 में आपने सरकार फॉर्म की तो मोदी में रिफॉर्म की हिम्मत आई। जब मोदी ने रिफॉर्म किए, तो ब्योरोक्रेसी ने ट्रांसफोर्म करने के लिए परफॉर्म करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इससे जनता जनार्दन जुड़ गया। इससे ट्रांसफॉर्म भी नजर आ रहा है। ये भारत को गढ़ रहा है। हमारी सोच उस बदलाव को बढ़ावा देने के लिए है, जो 1000 साल तक हमारे भविष्य की रूपरेखा तय करेगी। हमारी युवा शक्ति न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया की जरूरत को पूरा करने में सफल होगी।

                                                    AUGUST 15, 2023 / 8:17 AM IST

                                                    Independence Day 2023: कोरोना के बाद दुनिया का ऑर्डर बदल रहा है

                                                    पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में जी-20 समिट के मेहमाननवाजी का अवसर मिला है। पिछले 1 साल से जी 20 के अनेक ऐसे आयोजन हुए हैं। जिसने देश का सामर्थ्य से विश्व को परिचित करा दिया है। भारत की विविधता को दुनिया अचंभे से देख रही है। भारत को जानने की समझने की इच्छा बढ़ी है। आज भारत का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। दुनिया के एक्सपर्ट इन सारे मानदंडों के आधार पर कह रहे हैं कि अब भारत रुकने वाला नहीं है। दुनिया की कोई भी रेटिंग एजेंसी वो भारत का गौरव कर रही है। जिस तरह से द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद दुनिया में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर ने आकार लिया था। उसी तरह मैं देख रहा हूं कि कोरोना का बाद एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेरे प्यारे परिवारजनों आप गौरव करेंगे बदलते हुए विश्व को शेप देने में आज 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है।

                                                      AUGUST 15, 2023 / 8:15 AM IST

                                                      Independence Day 2023: छोटे शहर ने डिजिटल इंडिया में कर दिया कमाल

                                                      पीएम मोदी ने कहा विश्व के युवाओं को अचंभा हो रहा है। भारत ने जो कमाल किया है वो दिल्ली, मुंबई और चेन्नई तक ही नहीं है। टियर टू और टियर 3 के शहर भी कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। हमारे छोटे शहर आकार और आबादी में छोटे हो सकते हैं। लेकिन आशा और अकांक्षा और प्रयास और प्रभाव वो किसी से कम नहीं है।

                                                        AUGUST 15, 2023 / 8:06 AM IST

                                                        Independence Day 2023: भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे नंबर पर

                                                        प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आने वाले एक हजार साल के भव्य पड़ाव पर खड़े हैं। हमें न रुकना है, न दुविधा में जीना है। हमें खोई हुई उस विरासत का गर्व करते हुए, समृद्धि को हासिल करते हुए आगे बढ़ना है। ये बात बांधकर चलें कि हम जो भी कदम उठाएंगे, फैसला लेंगे, वह अगले 1000 साल तक अपनी दिशा निर्धारित करने वाला है। भारत के भाग्य को लिखने वाला है। मेरे देश के नौजवानों, बेटे-बेटियों को यह जरूर कहना चाहूंगा कि जो सौभाग्य आज इन युवाओं को मिला है। ऐसा सौभाग्य शायद ही किसी के नसीब होता है। इसलिए हमें यह गंवाना नहीं है। युवा शक्ति पर मेरा भरोसा है, सामर्थ्य है। हमारी नीतियां भी उस युवा सामर्थ्य को बल देने के लिए है। आज मेरे युवाओं ने दुनिया में पहले तीन स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिला दिया है।

                                                          AUGUST 15, 2023 / 8:03 AM IST

                                                          Independence Day 2023: भारत के अमृतकाल का यह पहला साल है – पीएम मोदी

                                                          लाल किले की प्रचीर से प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ऐसे कालखंड में जी रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि भारत के अमृतकाल का यह पहला साल है। हम जवानी में जी रहे हैं या मां भारत की गोद में जन्म ले चुके हैं। मेरे शब्द लिखकर रखिए, इस कालखंड में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे, त्याग करेंगे, तपस्या करेंगे, आने वाले एक हजार साल का देश का स्वर्णिम इतिहास उससे अंकुरित होने वाला है। इस कालखंड में होने वाली घटनाएं आने वाले 1000 साल के लिए प्रभाव पैदा करेंगी। देश पंच प्रण को समर्पित होकर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

                                                            AUGUST 15, 2023 / 8:01 AM IST

                                                            Independence Day 2023: हजार-बारह सौ साल पहले इस देश पर आक्रमण हुआ – पीएम मोदी

                                                            प्रधानमंत्री मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश के कुछ लोग अमिट छाप छोड़कर जाते हैं, प्रभाव लंबे समय तक रहता है। कभी-कभी वह छोटी सी घटना लगती है, लेकिन वह समस्याओं की जड़ बन जाती है। हजार-बारह सौ साल पहले इस देश पर आक्रमण हुआ। एक राजा की पराजय हुई। लेकिन तब नहीं पता था कि एक घटना भारत को हजार साल की गुलामी में फंसा देगी। हम गुलामी में जकड़ते हुए, जो आया लूटता गया, जिसका मन चाहा, हम पर सवार हो गया। कैसा विपरीत काल रहा होगा वह? घटना छोटी क्यों न हो, हजार साल तक प्रभाव छोड़कर रहती है।

                                                              AUGUST 15, 2023 / 7:59 AM IST

                                                              Independence Day 2023: प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए पीएम मोदी ने प्रकट की संवेदना

                                                              पीएम मोदी ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किया है। जिन परिवारों ने इस संकट में सहन किया मैं उन सभी परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेज गति से आगे बढ़ेंगे। इसका विश्वास दिलाता हूं।

                                                                AUGUST 15, 2023 / 7:50 AM IST

                                                                Independence Day 2023: देश मणिपुर के लोगों के साथ है- पीएम मोदी

                                                                पीएम मोदी ने कहा, मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने कहा, पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला। मां बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ, लेकिन आज वहां स्थिति सामान्य हो रही है। शांति लौट रही है। केंद्र और राज्य सरकार शांति बहाली के लिए काम कर रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि लोग शांति के पर्व को आगे बढ़ाएं। शांति से ही रास्ता निकलेगा। केंद्र और राज्य सरकार शांति बनाए रखने के लिए भरपूर प्रयास कर रही और करती रहेंगी।

                                                                  AUGUST 15, 2023 / 7:42 AM IST

                                                                  Independence Day 2023: पीएम मोदी कर रहे हैं देश को संबोधित

                                                                  पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन। जनसंख्या की दृष्टि से भी हम विश्व में नंबर एक है। 140 करोड़ का देश, मेरे भाई बहन और परिवारजन आज आजादी का पर्व मना रहा है। देश के कोटि-कोटि लोगों को आजादी के इस महान पर्व की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज 15 अगस्त महान क्रांतिकारी श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती पूर्ण हो रही है। ये वर्ष स्वामी दयानंद सरस्वती के 150वीं जयंती का वर्ष है। ये वर्ष मीराबाई भक्ति योग की सिरमौर 525 वर्ष का या पावन वर्ष है। इसबार जब हम 26 जनवरी मनाएंगे वो हमारे गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ होगी।

                                                                    AUGUST 15, 2023 / 7:11 AM IST

                                                                    Independence Day 2023: खास मेहमानों को किया गया आमंत्रित

                                                                    77वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल बड़ी संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह के लिए देश भर से अलग-अलग पेशों से जुड़े 1800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रतिभागी, नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना से निर्माण श्रमिक शामिल हैं।

                                                                      AUGUST 15, 2023 / 7:05 AM IST

                                                                      Independence Day 2023: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम का शेड्यूल

                                                                      सुबह 6.55 बजे- रक्षा सचिव पहुंचेंगे।

                                                                      सुबह 6.56 से 7 बजे- सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख पहुंचेंगे।

                                                                      सुबह 7.06 बजे- पीएम राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

                                                                      सुबह 7.08 बजे- रक्षा राज्यमंत्री पहुंचेंगे।

                                                                      सुबह 7.11 बजे- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे।

                                                                      सुबह 7.18 बजे- पीएम का लाल किले पर आगमन और फिर पीएम को ट्राई-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

                                                                      सुबह 7.30 बजे- पीएम ध्वजारोहण करेंगे, गार्ड्स नेशनल सैल्यूट देंगे, बैंड राष्ट्रगान बजाएगा, इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

                                                                      सुबह 7.33 बजेः पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे।

                                                                      सुबह 7.33 बजे- पीएम का देश के नाम संबोधन

                                                                        AUGUST 15, 2023 / 6:57 AM IST

                                                                        Independence Day 2023: पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

                                                                        देश की आजादी के 76 साल पूरे हो चुके हैं। ज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा राष्ट्र देशभक्ति से लबरेज है। इसके साथ ही दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक सुरक्षा चाक चौबंद है। दिल्ली लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

                                                                          AUGUST 15, 2023 / 6:55 AM IST

                                                                          Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!