Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 22, 2023 / 7:36 PM IST

PM Modi Brics Highlight: जोहान्सबर्ग में प्रवासी भारतीयों ने 'वंदे मातरम' के नारे के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया

PM Modi Brics Highlight: पीएम मोदी का वहां पर मौजूद प्रवासी भारतीयों ने वंदे मातरम के नारे के साथ स्वागत किय। इसके अलावा आर्य समाज दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष आरती नानकचंद शानंद और भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी को राखी बांधी। 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होगा

PM Modi Brics Highlight: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी का वहां पर मौजूद प्रवासी भारतीयों ने वंदे मातरम के नारे के साथ स्वागत किया। इसके अलावा आर्य समाज दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष आरती नानकचंद शानंद और भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी को राखी बांधी। 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ह

PM Modi Brics Highlight: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी का वहां पर मौजूद प्रवासी भारतीयों ने वंदे मातरम के नारे के साथ स्वागत किया
PM Modi Brics Highlight: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी का वहां पर मौजूद प्रवासी भारतीयों ने वंदे मातरम के नारे के साथ स्वागत किया
AUGUST 22, 2023 / 7:33 PM IST

PM Modi Brics Live: जोहान्सबर्ग में प्रवासी भारतीयों ने 'वंदे मातरम' के नारे के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी का वहां पर मौजूद प्रवासी भारतीयों ने वंदे मातरम के नारे के साथ स्वागत किया। इसके अलावा आर्य समाज दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष आरती नानकचंद शानंद और भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी को राखी बांधी। 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बिताएंगे। रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अपने प्रतिभागियों को सहयोग के संभावित भविष्य के क्षेत्रों को इंगित करने का एक उपयोगी मौका देगा।

    AUGUST 22, 2023 / 6:19 PM IST

    PM Modi Brics Summit Live: 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति संग करेंगे रात्रिभोज

    PM Modi 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार यानी 22 अगस्त 2023 को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा के साथ रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी बिजनेस लीडर्स डायलॉग में भी शामिल होंगे। जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों का अभिवादन भी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति ने पीएम का स्वागत किया। पीएम को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

      AUGUST 22, 2023 / 5:09 PM IST

      Chandrayaan-3 Live Updates: कठिनाई की स्थिति में मिशन को 4 और दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त फ्यूल

      नेहरू तारामंडल के सीनियर इंजीनियर ओपी गुप्ता ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने किसी भी कठिनाई की स्थिति में चंद्र मिशन को चार और दिनों तक चलाने के लिए पर्याप्त फ्यूल रखा है। उन्होंने कहा, 'इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक किए गए प्रयास सफल हैं। अगर कोई कठिनाई आती है तो इसरो ने इसे चार और दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त ईंधन रखा है। इसे तकनीकी रूप से मजबूत बनाया गया है।

        AUGUST 22, 2023 / 3:57 PM IST

        Beaking News Live: सचिन तेंदुलकर इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकॉन के तौर पर होंगे नामित

        चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को बुधवार यानी 23 अगस्त को चुनाव आयोग (EC) के नेशनल आइकॉन के रूप में नामित किया जाएगा। बुधवार को तेंदुलकर और चुनाव पैनल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। तीन साल के समझौते के तहत तेंदुलकर मतदाता जागरूकता फैलाएंगे।

          AUGUST 22, 2023 / 3:34 PM IST

          Chandrayaan-3 Live Updates: चंद्रमा पर लैंडिंग के लिए आखिरी 15-20 मिनट अहम, इसरो चीफ ने जताया सॉफ्ट लैंडिंग का भरोसा

          Chandrayaan-3 Live Updates: इसरो चीफ एस सोमनाथ का कहना है कि उन्हें 23 अगस्त को सफल सॉफ्ट-लैंडिंग का भरोसा है, उन्होंने कहा कि एजेंसी ने चंद्रयान -2 से सीखने और बाधा-मुक्त टचडाउन के लिए सिमुलेशन का उपयोग किया है। इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई ने कहा अंतरिक्ष एजेंसी 23 अगस्त की लैंडिंग के साथ तभी आगे बढ़ सकती है जब परिस्थितियां अनुकूल होंगी या 27 अगस्त को एक नया प्रयास किया जाएगा। विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कई रिपोर्टों में कहा गया है कि मिशन की सफलता के लिए आखिरी 15-20 मिनट अहम होंगे।

            AUGUST 22, 2023 / 2:46 PM IST

            MP Election Live: कांग्रेस सत्ता में आई तो 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, मल्लिकार्जुन खड़गे का वादा

            मध्य प्रदेश के सागर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। LPG गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलेंगे। सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। हम राज्य में जाति जनगणना भी कराएंगे। अब हमारी कार्यसमिति में पिछड़े वर्ग के 6 लोग हैं।

              AUGUST 22, 2023 / 1:32 PM IST

              Chandrayaan-3 LIVE Updates: प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज

              चंद्रयान-3 मिशन पर किए गए विवादित ट्वीट को लेकर एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ कर्नाटक पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

                AUGUST 22, 2023 / 12:22 PM IST

                Bharat NCAP Launch LIVE Updates: अब देश में ही पता चलेगा कितनी सुरक्षित है आपकी कार

                सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की तरफ से सड़क सुरक्षा के लिए भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) लॉन्च कर दिया गया है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 22 अगस्त को भारत का अपना क्रैश टेस्टिंग सेफ्टी प्रोग्राम लॉन्च किया। भारत NCAP ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) 197 पर आधारित होगा। भारत में बनाने वाली सभी पैसेंजर गाड़ियों को नए सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। वाहनों के लिए नया सेफ्टी नियम इस साल अक्टूबर देश में लागू हो जाएगा। मारुति और टाटा मोटर्स जैसे घरेलू निर्माता पहले ही Bharat NCAP लाने की पहल का स्वागत कर चुके हैं।

                Bharat NCAP कार खरीदारों को दुर्घटना के दौरान वाहनों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए स्टार रेटिंग देने का एक सिस्टम है। यह सिस्टम देश में मोटर वाहनों के सुरक्षा मानकों को 3.5 टन तक बढ़ाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। MoRTH का कहना है कि Bharat NCAP से निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी के साथ ऐसा पहली बार होगा कि अब कारों की दुर्घटना सुरक्षा मुल्यांकन की सिस्टम हमारे देश में ही मौजूद होगी। कंपनियों को अपनी कारों को टेस्ट करवाने के लिए अब किसी विदेशी संस्‍था की तरफ नहीं देखना होगा। अब देश में ही नई कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग दी जाएंगी।

                  AUGUST 22, 2023 / 12:03 PM IST

                  Bharat NCAP Launch LIVE Updates: Bharat NCAP से निर्यात को भी मिलेगा बढ़ावा

                  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की तरफ से सड़क सुरक्षा के लिए भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) लॉन्च कर दिया गया है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 22 अगस्त को भारत एनसीएपी (Bharat NCAP) को लॉन्च किया। भारत में बनाने वाली सभी पैसेंजर वाहनों को नए सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। वाहनों के लिए नया सेफ्टी नियम इस साल अक्टूबर देश में लागू हो जाएगा। मारुति और टाटा मोटर्स जैसे घरेलू निर्माता पहले ही Bharat NCAP लाने की पहल का स्वागत कर चुके हैं।

                  Bharat NCAP कार खरीदारों को दुर्घटना के दौरान वाहनों की सुरक्षा का आकलन करने और दूसरों से तुलना करने में मदद करने के लिए स्टार रेटिंग का एक सिस्टम है। यह सिस्टम देश में मोटर वाहनों के सुरक्षा मानकों को 3.5 टन तक बढ़ाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। MoRTH का कहना है कि Bharat NCAP से निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी के साथ ऐसा पहली बार होगा कि अब कारों की दुर्घटना सुरक्षा मुल्यांकन की प्रणाली हमारे देश में ही मौजूद होगी। कंपनियों को अपनी कारों को टेस्ट करवाने के लिए किसी विदेशी संस्‍था की तरफ नहीं देखना होगा। अब देश में ही नई कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग दी जाएंगी।

                    AUGUST 22, 2023 / 11:40 AM IST

                    Bharat NCAP Launch LIVE Updates: सड़क सुरक्षा के लिए शुरू होगा नया प्रोग्राम

                    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाने जा रहा है। MoRTH आज यानी मंगलवार को दिल्ली में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) शुरू करेगा। Bharat NCAP कार खरीदारों को दुर्घटना के दौरान वाहनों की सुरक्षा का आकलन करने और दूसरों से तुलना करने में मदद करने के लिए स्टार रेटिंग का एक सिस्टम है। यह सिस्टम देश में मोटर वाहनों के सुरक्षा मानकों को 3.5 टन तक बढ़ाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।

                      AUGUST 22, 2023 / 11:22 AM IST

                      Latest News LIVE: केंद्र ने 2 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का किया फैसला

                      महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को कहा कि आज मेरी जापान से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से टेलीफोन पर बातचीत हुई। केंद्र ने 2 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का फैसला किया है। केंद्र ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र के प्याज उत्पादकों के हित के लिए नासिक और अहमदनगर में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां 2410 रुपये प्रति क्विंटल पर प्याज खरीदी जाएगी, यह हमारे राज्य के प्याज उत्पादकों के लिए बड़ी राहत होगी।

                      वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों में भारत सरकार के आदेश पर NAFED और NCCF ने नासिक, लासलगांव, अहमदनगर और इस पूरे क्षेत्र से 3 लाख टन प्याज खरीदा। प्याज पर 40% निर्यात शुल्क लगाया गया है ताकि भारत में पर्याप्त मात्रा में प्याज उपलब्ध हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज सुबह 11 बजे से NAFED और NCCF नासिक, पिंपलगांव, लासलगांव, अहमदनगर और पूरे क्षेत्र से 2 लाख टन से अधिक प्याज की खरीद शुरू करेंगे।

                      उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में और भी खरीदारी की जाएगी। मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य क्षेत्रों में भी जहां प्याज उगाया जाता है वहां NAFED और NCCF प्याज खरीदेंगे ताकि किसानों को उनकी उपज का सही कीमत मिल सके। आज खरीद का मूल्य 2,410 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है...किसी भी किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

                        AUGUST 22, 2023 / 11:16 AM IST

                        Chandrayaan-3 LIVE Updates: चंद्रयान-3 की 'सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए देश भर में हो रही पूजा-अर्चना

                        भारत के प्रयास को 23 अगस्त को तब उल्लेखनीय सफलता मिल जाएगी जब इसका चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की निर्धारित सॉफ्ट लैंडिंग से एक दिन पहले 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कामाख्या मंदिर में 'हवन' किया गया। इसके अलावा 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में हवन किया जा रहा है। पूरा देश चंद्रयान-3 को 'सॉफ्ट लैंडिंग' में सफल होते देखना चाहता है।

                          AUGUST 22, 2023 / 10:46 AM IST

                          BRICS Summit LIVE Updates: PM मोदी और शी जिनपिंग की होगी मुलाकात?

                          विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग में ब्रिक्स शिखर बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठकों के कार्यक्रमों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच बैठक की संभावना के बारे में पूछे गए सवालों का हालांकि कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

                            AUGUST 22, 2023 / 10:21 AM IST

                            BRICS Summit LIVE Updates: कई देश ब्रिक्स की रेस में शामिल

                            ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए होड़ मची हुई है। कई देशों ने इस संगठन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। इनमें सऊदी अरब, तुर्किये, पाकिस्तान और ईरान भी शामिल हैं। इस बार की बैठक का सेंटर पॉइंट समूह का विस्तार ही होगा। हालांकि, इसके पांच सदस्य देशों के बीच अभी इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई है।

                              AUGUST 22, 2023 / 10:11 AM IST

                              BRICS Summit LIVE Updates: ब्रिक्स सम्मेलन पर क्या बोले पीएम मोदी?

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के वास्ते मंगलवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हुए। दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन सदस्य देशों को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने का उपयोगी अवसर प्रदान करेगा। रवानगी से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देश विभिन्न क्षेत्रों में एक मजबूत सहयोग एजेंडा अपना रहे हैं

                                AUGUST 22, 2023 / 9:54 AM IST

                                BRICS Summit LIVE Updates: हर साल होती है समिट

                                ब्रिक्स का हेडक्वार्टर चीन के शंघाई में है। इसकी समिट हर साल होती है। इस समिट में सभी पांचों देशों के राष्ट्रप्रमुख शामिल होते हैं। इसकी मेजबानी हर साल एक-एक कर सभी देशों को मिलती है। इस बार साउथ अफ्रीका इसकी मेजबानी कर रहा है। अगले साल कोई दूसरा देश मेजबानी करेगा। ब्रिक्स में जो पांच देश शामिल हैं। वो सभी दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुईं अर्थव्यवस्थाएं हैं। इनकी दुनिया की GDP में 31.5 फीसदी की हिस्सेदारी है।

                                  AUGUST 22, 2023 / 9:23 AM IST

                                  BRICS Summit LIVE Updates: इस बार क्या है एजेंडा

                                  ब्रिक्स के सदस्यों की संख्या में इजाफा हो सकता है। साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि हम ब्रिक्स के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का समर्थन करते हैं। दुनिया के करीब 23 देशों ने ब्रिक्स का हिस्सा बनने के लिए अप्लाई किया है। इस पर भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि विस्तार करने पर हमारा सकारात्म रूख है। इस बार की ब्रिक्स समिट के दो एजेंडा हैं। पहला- ब्रिक्स का विस्तार करना और दूसरा ब्रिक्स देशों में अपनी करंसी में कारोबार किया जाए।

                                    AUGUST 22, 2023 / 9:02 AM IST

                                    BRICS Summit LIVE Updates: जानिए ब्रिक्स मतलब क्या है

                                    ब्रिक्स (BRICS) दुनिया की पांच सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं का ग्रुप है। ब्रिक्स का हर एक अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है। B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से साउथ अफ्रीका है। BRIC में ब्राजील, रूस, इंडिया और चीन थे। साल 2006 में पहली बार ब्रिक देशों की बैठक हुई। उसी साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान इन चारों देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग हुई तो इस समूह को 'BRIC' नाम दिया गया। फिर साल 2010 में साउथ अफ्रीका भी शामिल हुआ। तब से ये BRIC से BRICS बन गया।

                                      AUGUST 22, 2023 / 8:36 AM IST

                                      Chandrayaan 3 Live Updates: सब कुछ फेल हो जाए, तब भी विक्रम लैंड करेगा

                                      इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने विक्रम की लैंडिंग पर कहा है कि अगर सब कुछ फेल हो जाता है। अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं। कुछ भी काम नहीं करता है। फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा। बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। हमने यह भी तय किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे। तब भी यह लैंडिंग कर सकता है।

                                        AUGUST 22, 2023 / 8:20 AM IST

                                        BRICS Summit LIVE Updates: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना

                                        देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। वो 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हैं। यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हो रहा है। पीएम मोदी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि मैं जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का भी उत्सुक हूं। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर मैं 25 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका से एथेंस, ग्रीस की यात्रा करूंगा। इस प्राचीन भूमि की यह मेरी पहली यात्रा होगी। मुझे 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है।

                                          AUGUST 22, 2023 / 8:17 AM IST

                                          Chandrayaan 3 Live Updates: साउथ पोल पर लैंडिंग नहीं आसान

                                          साउथ पोल पर लैंडिंग इतना आसान नहीं है। ये उबड़-खाबड़ इलाका जटिलताओं भरा हुआ है। इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने ऐसे एडजस्टमेंट्स किए हैं, जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि मौजूदा मिशन अपनी लैंडिंग सफलतापूर्वक कर सकेगा। लैंडर को इन जटिलताओं से बचाने के लिए अधिक ईंधन और मजबूत पैरों वाला बनाया गया है।

                                            AUGUST 22, 2023 / 8:15 AM IST

                                            Chandrayaan 3 Live Updates:चांद पर लैंड करने वाला चौथा देश बनेगा भारत

                                            चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर जाता है तो पूर्व सोवियत संघ (अब रूस), अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा जो चांद पर लैंड करेगा। इस तरह से भारत अपनी स्पेस पावर को भी दिखा सकेगा।

                                              AUGUST 22, 2023 / 8:01 AM IST

                                              Chandrayaan 3 Live Updates: सेफ लैंडिंग की तलाश में चंद्रयान-3

                                              भारत का मिशन मून चंद्रयान-3 धीरे-धीरे अपनी मंजिल के करीब पहुंच चुका है। भारत समेत दुनियाभर की नजरें चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई हैं। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फिलहाल चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ अब अपने कैमरे LHDAC से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सेफ लैंडिंग की तलाश में है। वो ऐसी जगह ढूंढ रहा है, जहां बड़े पत्थर और गड्ढे न हों। ताकि 23 अगस्त को सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कर सके।