Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 26, 2023 / 7:26 PM IST

Latest News Highlight: भारत मंडपम में बोले पीएम मोदी, जी-20 ने जिस ऊंचाई पर पहुंचाया उसे देखकर दुनिया चकित

Latest News Highlight: पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 30 दिनों में भारत की कूटनीति नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। इससे पहले साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था। भारत के प्रयास से BRICS में 6 नए देश शामिल हुए। जी-20 के खत्म होने के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस की यात्रा शुरू हुई थी। सऊदी अरब भारत में 100 बिलियन डॉलर की इनवेस्टमेंट करने जा रहा है।

Latest News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि G-20 के आयोजन ने भारत को जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है उसे देख कर दुनिया चकित है। लेकिन मैं इससे बिलकुल भी हैरान नहीं हूं क्योंकि जिस काम की जिम्मा युवा अपने कंधों पर उठा लेते हैं उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। पिछले 30 दिनों में भारत की कूटनीति नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। इससे पह

Latest News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि G-20 के आयोजन ने भारत को जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है उसे देख कर दुनिया चकित है
Latest News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि G-20 के आयोजन ने भारत को जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है उसे देख कर दुनिया चकित है
SEPTEMBER 26, 2023 / 6:59 PM IST

Latest news Live: भाजपा नेता शहनवाज हुसैन अस्पताल में भर्ती, आया था कार्डियक अरेस्ट

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहनवाज हुसैन को कार्डियक अरेस्ट हुआ जिसके बाद उन्हें आज शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    SEPTEMBER 26, 2023 / 6:06 PM IST

    Latest News Live: 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे, 15-24 जनवरी तक होगा मंदिर का अनुष्ठान

    राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर का 15 से 24 जनवरी तक 'अनुष्ठान' होगा। इस दौरान 'प्राण प्रतिष्ठा' भी होगी। पीएम मोदी के आने का वक्त भी तय हो गया है। वे 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे और उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा भी होगी।

      SEPTEMBER 26, 2023 / 5:35 PM IST

      Latest News Live: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सम्मानित

      पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सम्मानित किया। इसके अलावा भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को को भी सम्मानित किया।

        SEPTEMBER 26, 2023 / 5:16 PM IST

        Latest News Live: पीएम मोदी ने कहा भारत की ऊंचाई देख कर दुनिया चकित

        पीएम मोदी ने कहा पिछले 30 दिनों में भारत की कूटनीति नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। इससे पहले साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था। भारत के प्रयास से BRICS में 6 नए देश शामिल हुए। जी-20 के खत्म होने के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस की यात्रा शुरू हुई थी। सऊदी अरब भारत में 100 बिलियन डॉलर की इनवेस्टमेंट करने जा रहा है।

          SEPTEMBER 26, 2023 / 4:39 PM IST

          Latest News Live: G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समापन समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर मंगलवार यानी आज भारत मंडपम में आयोजित किए गए G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम ने रिमोट के जरिए जी-20 से जुड़ी चार किताबों का विमोचन भी किया।

            SEPTEMBER 26, 2023 / 4:21 PM IST

            Latest News Live: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

            उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर का दौरा किया। इस दौरान योगी ने यहां पर पूजा-अर्चना भी की। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। इससे पहले वे गोरखपुर से सांसद भी रह चुके हैं।

              SEPTEMBER 26, 2023 / 4:02 PM IST

              Latest News Live: छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ BJP लेकर आई 400 पेज का आरोपपत्र

              BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेस करते हुए कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं 5 राज्यों में विधानसभा इलेक्शन होने वाले हैं। हमेशा की तरह कांग्रेस झूठे वादों का ढोल पीट रही है। आज हम उनको आईना दिखाएंगे। मैं 400 पेज में कांग्रेस पर लगे इल्जामों को लेकर सामने आया हूं।

                SEPTEMBER 26, 2023 / 3:24 PM IST

                Asian Games Live: भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता गोल्ड मेडल

                भारत ने एशियन गेम्स में एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। भारत ने एशियन गेम्स में घुड़सवारी का गोल्ड मेडल जीत लिया है। सबसे खास बात यह रही कि भारत ने लगभग 41 साल बाद एशियन गेम्स में घुड़सवारी का गोल्ड मेडल हासिल किया है।

                  SEPTEMBER 26, 2023 / 3:14 PM IST

                  Cauvery Water Dispute Live: बेंगलुरु में 'बंद' से जनजीवन प्रभावित

                  तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ किसानों और कन्नड़ संगठनों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए 'बेंगलुरु बंद' को आंशिक प्रतिक्रिया मिली। अधिकतर सार्वजनिक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं, लेकिन लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आई। इस बंद को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल-सेक्युलर (JDS) ने समर्थन दिया है। किसान नेता कुरुबुरु शांताकुमार के नेतृत्व में, किसान संघों और अन्य संगठनों के एक प्रमुख संगठन 'कर्नाटक जल संरक्षण समिति' ने मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है।

                    SEPTEMBER 26, 2023 / 2:19 PM IST

                    Cauvery Water Dispute Live: 'DMK के दबाव में कर्नाटक ने छोड़ा पानी'

                    कावेरी नदी जल बंटवारे मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की सरकार ने बिना किसी से सलाह लिए तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने यह कदम DMK के दबाव में किया है, क्योंकि तमिलनाडु में कांग्रेस बिना DMK के समर्थन के नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि हमारा दृढ़ रुख है कि हम किसानों और कर्नाटक की जनता के हित में खड़े रहेंगे। मंत्री ने कहा कि हम जनता के हितों में अवसरवादी राजनीति नहीं आने देंगे।

                    तमिलनाडु को 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के कांग्रेस सरकार के फैसले के विरोध में कर्नाटक में किसानों ने 26 सितंबर को बंद बुलाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु को 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) के फैसले का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद कर्नाटक ने पानी छोड़ने का निर्णय लिया। 13 सितंबर को CWMA ने एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया कि कर्नाटक अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु को कावेरी नदी से 5,000 क्यूसेक पानी दे। कर्नाटक के किसान संगठन, कन्नड़ संस्थाएं और विपक्षी पार्टियां इसी फैसले का विरोध कर रही हैं।

                      SEPTEMBER 26, 2023 / 1:49 PM IST

                      Latest News Live: दिल्ली में ज्वेलरी के शोरूम में 25 करोड़ रुपये की चोरी

                      राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के जंगपुरा (Jangpura) इलाके के एक ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों रुपये की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के भोगल इलाके में एक गहने की दुकान से करीब 20 से 25 करोड़ रुपए की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया। शोरूम मालिक के मुताबिक, चोरों ने शोरूम की छत काटकर दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। वो स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटकर शोरूम में दाखिल हुए थे।

                      दुकान मालिक ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "हम रविवार को दुकान बंद कर के गए थे और मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली तो हमें पूरी दुकान में धूल दिखाई दी। पता लगाने पर पता चला कि चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार में गड्ढा कर सामान चोरी किया है। करीब 20-25 करोड़ का सामान चोरी हुआ जिसमें 5-7 लाख रुपए नकद भी है। चोरों ने CCTV कैमरा भी खराब कर दिया है। हमारे सभी कर्मचारी यहां मौजूद हैं।"

                        SEPTEMBER 26, 2023 / 1:29 PM IST

                        Asian Games 2023 LIVE: नेहा ठाकुर ने सेलिंग में सिल्वर जीत रचा इतिहास

                        भारतीय सेलर नेहा ठाकुर ने एशियाई खेलों के तीसरे दिन लड़कियों की डिंगी पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 'नेशनल सेलिंग स्कूल' भोपाल की एक उभरती हुई खिलाड़ी नेहा का अभियान कुल 32 अंक के साथ खत्म हुआ। उनका नेट स्कोर हालांकि 27 अंक रहा, जिससे वह थाईलैंड की गोल़् मेडलिस्ट नोपासोर्न खुनबूनजान के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेजल सिंगापुर की कीरा मैरी कार्लाइल के नाम रहा, जिनका नेट स्कोर 28 था।

                        पाल नौकायन (सेलिंग) में खिलाड़ियों के सबसे खराब स्कोर को पूरे रेस के स्कोर से घटाकर नेट स्कोर का आकलन किया जाता है। सबसे कम नेट स्कोर वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। लड़कियों की डिंगी ILCA-4 कुल 11 रेस की स्पर्धा थी। इसमें नेहा ने कुल 32 अंक हासिल किए। इस दौरान पांचवें रेस में उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इस रेस में नेहा को पांच अंक मिले थे। कुल 32 अंक में से इस पांच अंक को घटाकर उसका नेट स्कोर 27 अंक रहा।

                          SEPTEMBER 26, 2023 / 12:58 PM IST

                          Latest News Live: वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के अवार्ड

                          गुजरे जमाने की दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस वहीदा रहमान को इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। वहीदा रहमान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं। उन्होंने प्यासा, कागज के फूल, चौदवीं का चांद, साहिब बीवी और गुलाम, बीस साल बाद, गाइड, पत्थर के सनम, बाजी, प्रेम पुजारी, कभी कभी, त्रिशूल, नमक हलाल, दिल्ली-6 जैसी मशहूर और सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

                            SEPTEMBER 26, 2023 / 12:43 PM IST

                            राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी

                            ED ने राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ईडी ने यह कार्रवाई मिड डे मिल में घोटाले को लेकर की है। इस मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसी ने सूबे के गृह राज्यमंत्री यादव के जयपुर, बहरोड़ और विराटनगर सहित 10 ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ED घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। ED की कार्रवाई सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

                              SEPTEMBER 26, 2023 / 12:23 PM IST

                              Latest News Live:आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत

                              लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ऊर्फ मोनू को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आने की इजाजत दे दी है। दिल्ली में उनकी मां के चल रहे इलाज के चलते सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों मे बदलाव किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आशीष मिश्रा दिल्ली जा सकेंगे, लेकिन यूपी नही जाएंगे। इस दौरान वह किसी पब्लिक रैली में भाग नहीं लेंगे। साथ ही मीडिया से बात भी नहीं करेंगे।

                                SEPTEMBER 26, 2023 / 12:16 PM IST

                                Satyendar Jain Bail Live: सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को दी राहत, अंतरिम जमानत 8 अक्टूबर तक बढ़ाई


                                सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर दी गई अंतरिम जमानत 8 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। मामला न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। इसके बाद पीठ ने इसे 9 अक्टूबर को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

                                  SEPTEMBER 26, 2023 / 11:44 AM IST

                                  Rozgar Mela Live: टूरिज्म सेक्टर में 13 से 14 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

                                  PM मोदी ने कहा कि देश में फार्मा और ऑटोमोबाइल सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। 2030 तक टूरिज्म सेक्टर से भारत की अर्थव्यवस्था को 20 लाख करोड़ से अधिक मिलने की संभावना है। इससे युवाओं के लिए 13-14 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में इनोवेटिव तरीके से बदलाव हुए है। तकनीक से भ्रष्टाचार में कमी आई है। सुविधाओं में इजाफा हुआ है।

                                    SEPTEMBER 26, 2023 / 11:31 AM IST

                                    Rozgar Mela Live: 10 महीने में 5 लाख लोगों को जॉइनिंग लेटर मिले

                                    22 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना है। PM ने पिछले 10 महीनों में 8 रोजगार मेलों में करीब 5 लाख युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए हैं। इससे पहले 22 जुलाई को सातवें रोजगार मेले का आयोजन किया था। तब PM मोदी ने 70 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपे थे।

                                      SEPTEMBER 26, 2023 / 11:22 AM IST

                                      Rozgar Mela Live: देश की आधी आबादी को मिली बड़ी ताकत

                                      पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है। 30 सालों में महिला आरक्षण बिल का विषय ठंडे बस्ते में पड़ा था। अब वह रिकॉर्ड वोटों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है। यह निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ। नई संसद में देश के नए भविष्य की शुरूआत हुई। भारत की बेटियां स्पेस से स्पॉट तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही हैं।

                                        SEPTEMBER 26, 2023 / 11:19 AM IST

                                        Rozgar Mela Live: इन विभागों में होगी नियुक्ति

                                        देश भर से चयनित नई भर्तियां डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल होगा। देश के हर युवा का सपना है कि वो देश का प्रहरी बने। आप देश की सेवा के साथ-साथ यहां के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे। इसलिए आप सभी आजादी के अमृत काल के अमृत रक्षक हैं।

                                          SEPTEMBER 26, 2023 / 11:05 AM IST

                                          Rozgar Mela: 51,000 लोगों को पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र

                                          पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई। आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है। आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है। बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान पीएम मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत कमाल कर रहा है।

                                            SEPTEMBER 26, 2023 / 10:55 AM IST

                                            India Canada News LIVE: कनाडा में खालिस्तानियों का विरोध प्रदर्शन रहा बिल्कुल फ्लॉप

                                            वैंकूवर में भारतीय काउंसिल के बाहर खालिस्तानियों का विरोध प्रदर्शन (Khalistani Protest) बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारियों की ओर से बुलाई गई रैली पूरी तरह फेल रही। बमुश्किल 25 लोग ही इस प्रदर्शन में शामिल हुए। खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन से पहले वेंकूवर पुलिस विभाग ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के आसपास की सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए थे। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से...

                                              SEPTEMBER 26, 2023 / 10:41 AM IST

                                              India Canada News LIVE: श्रीलंका ने भी कनाडा को लताड़ा

                                              श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी (Ali Sabry) ने भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतंकवादियों को कनाडा में सुरक्षित पनाहगाह मिल गई है। जबकि उनके प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) बिना किसी सबूत के अपमानजनक आरोप लेकर सामने आए हैं। भारत के ऊपर बेवजह आरोप लगाने पर श्रीलंका ने कनाडा के पीएम के ऊपर सवालिया निशान लगाए हैं। बता दें कि जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स के सरगना हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की गोली मारकर हुई हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है। जिसके बाद भारत-कनाडा संबंधों में नया तनाव पैदा हो गया।

                                                SEPTEMBER 26, 2023 / 10:27 AM IST

                                                Weather Updates: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद

                                                तमिलनाडु में सोमवार की रात हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर जल सलाब का गया है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तमिलनाडु के रानीपेट और वेल्लोर में प्रशासन ने एक से पांचवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

                                                  SEPTEMBER 26, 2023 / 10:01 AM IST

                                                  Latest News Live: 107 पाकिस्तानी हरिद्वार के रुड़की पहुंचे

                                                  उत्तराखंड में पिरान कलियर के 755वें वार्षिक उर्स के लिए 107 पाकिस्तानी जायरीन हरिद्वार के रूड़की पहुंचे हैं। रेलवे GRP एसपी अरुणा भारती ने बताया कि कलियर मेले में शिरकत करने के लिए कुल 107 जायरीन यहां पहुंचे हैं। जायरीन की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इनके रहने की व्यवस्था जिला प्रशासन और कलियर मेले के अंतर्गत धर्मशाला में की गई है।

                                                    SEPTEMBER 26, 2023 / 9:14 AM IST

                                                    Bengaluru Bandh Live: कावेरी मुद्दे पर बेंगलुरु आज बंद

                                                    तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ कर्नाटक में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच इस हफ्ते दो बार बंद का आह्वान किया गया है। पहला बंद मंगलवार को बेंगलुरु में और दूसरा पूरे राज्य में शुक्रवार को बंद का ऐलान किया गया है। सोमवार को कन्नड़ कार्यकर्ता वतल नागराज के नेतृत्व वाले ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ के बैनर तले 29 सितंबर को कर्नाटक बंद की घोषणा की गई। इससे कुछ दिन पहले किसान नेता कुरुबुरु शांताकुमार के नेतृत्व में किसान संघों और अन्य संगठनों के एक प्रमुख संगठन ‘कर्नाटक जल संरक्षण समिति’ ने मंगलवार को बेंगलुरु बंद का आह्वान किया था।

                                                      SEPTEMBER 26, 2023 / 9:00 AM IST

                                                      India Canada News LIVE: कनाडा ने अपडेट की भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी

                                                      खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा में लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है। सोमवार को कनाडा ने भारतीयों के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया। साथ ही भारतीयों को देशभर में सोशल मीडिया पर फैले कनाडा के प्रति असंवेदनशील चीजों को लेकर सावधान रहने के लिए सलाह दी है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से.....

                                                        SEPTEMBER 26, 2023 / 8:40 AM IST

                                                        Kerala Road Accident Live: स्कूल बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर, 5 लोगों की मौत

                                                        केरल के कासरगोड जिले में सोमवार शाम को एक स्कूल बस और ऑटोरिक्शा में टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 4 लोगों की दुर्घटना के बाद मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और गलत दिशा से आ रही थी। जिसके कारण यह दुर्घटना हो हो गई। पुलिस ने बताया कि बस स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़कर लौट रही थी। इसलिए उसमें कोई बच्चे नहीं थे।

                                                          SEPTEMBER 26, 2023 / 8:22 AM IST

                                                          M Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का शेड्यूल

                                                          26 सितंबर : 17:30 दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना

                                                          26 सितंबर : 19:00 अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आगमन।

                                                          26 सितंबर : 19:10 अहमदाबाद हवाई अड्डे पर नारी वंदना कार्यक्रम

                                                          26 सितंबर : 19:50 हवाई अड्डे से गांधीनगर के राजभवन

                                                          26 सितंबर : 20:15 राजभवन में रात्रि निवास

                                                          27 सितंबर का कार्यक्रम

                                                          अहमदाबाद साइंस सिटी में 9:30 बजे वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल का जश्न में पीएम मोदी मौजूद रहेंगे।

                                                          11:30 बजे बोडेली सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

                                                          दोपहर 14:45 बजे बोडेली से वडोदरा

                                                          14:45 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

                                                          15:30 बजे नारी वंदना कार्यक्रम से वडोदरा एयरपोर्ट पर स्वागत

                                                          15:45 बजे वडोदरा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

                                                            SEPTEMBER 26, 2023 / 8:03 AM IST

                                                            PM Modi Gujarat Visit Live: PM मोदी आज जाएंगे गुजरात

                                                            प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26-27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे के दौरान करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे, प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेल में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, युवा उद्यमियों, उच्चतर और तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के छात्रों सहित अन्य लोग हिस्सा लेंगे। बता दें कि वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किया गया था।

                                                              SEPTEMBER 26, 2023 / 8:00 AM IST

                                                              मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।