Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 28, 2023 / 7:42 PM IST

Breaking News Highlight: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से की फोन पर बात, कई मुद्दों पर हुआ विचारों का आदान-प्रदान

Breaking News Highlight: पीएम मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

Breaking News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेल

Breaking News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की
Breaking News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की
AUGUST 28, 2023 / 7:42 PM IST

Breaking News Highlight: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से की फोन पर बात, कई मुद्दों पर हुआ विचारों का आदान-प्रदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

    AUGUST 28, 2023 / 6:35 PM IST

    Aditya-L1 mission LIVE Updates: इसरो का सौर मिशन 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे होगा लॉन्च

    सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद, इसरो ने सोमवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्षयान से 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च करने का ऐलान किया। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन प्वाइंट) पर सौर कोरोना के दूरस्थ अवलोकन और सौर हवा के इन-सीटू अवलोकन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है।

      AUGUST 28, 2023 / 5:37 PM IST

      Aditya L-1 Live Update: इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का बयान, मिशन को बताया अच्छी परियोजना

      आदित्य एल-1 मिशन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने इस मिशन पर बयान देते हुए कहा कि यह एक स्टडी प्रोजेक्ट है, वे 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर (सूर्य) का अध्ययन करने जा रहे हैं। यह एक अच्छी परियोजना है।

        AUGUST 28, 2023 / 4:43 PM IST

        Breaking News Live: दुनिया की सबसे बड़ी स्कीमों में से एक है लाड़ली बहन योजना, MP के सीएम शिवराज ने कहा अभी तक दिए गए 15,000 करोड़ रुपये

        मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की राजधानी भोपाल में बीजेपी के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा लाडली बहन योजना की तारीफ की। शिवराज ने कहा कि लाडली बहना योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। हमने इस योजना के तहत 15,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं।

          AUGUST 28, 2023 / 3:40 PM IST

          Aditya L-1 Live Update: इसरो 2 सितंबर को लॉन्च करेगा अपना पहला सोलर मिशन, करेगा सूरज की गतिविधियों का अध्ययन

          चंद्रयान-3 की सफलता के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब अपना पहला सोलर मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इसरो आदित्य L-1 (Aditya L-1) स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वास्तविक समय में विभिन्न सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर उनके प्रभाव का पता लगाने के लिए आदित्य एल1 और सोलर ऑब्जरवेटर स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया जाएगा। आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष-आधारित भारतीय मिशन होगा। आदित्य एल1 को इसरो द्वारा 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसरो की तरफ से इसके टाइम को कंफर्म नहीं किया गया है।

            AUGUST 28, 2023 / 3:09 PM IST

            Breaking News Live: रलवे पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार, मदुरई मैं ट्रेन में आग लगने का मामला

            सोमवार को रेलवे पुलिस ने मदुरई में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि हाल ही में मदुरई में एक निजी ट्रेन कोच में आग लगने का मामला सामने आया था। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। कोच में आग लगने की वजह गैस सिलेंडर को बताया गया था।

              AUGUST 28, 2023 / 2:32 PM IST

              Breaking News Live: नितीश, राहुल, ममता और शरद सभी में है पीएम बनने की क्षमता: JD(U) नेता केसी त्यागी

              JD(U) नेता केसी त्यागी ने विपक्षी गठबंधन INDIA के प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश जी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार सभी में पीएम बनने की क्षमता है। हमारे (जेडीयू) लिए पीएम पद महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन नीतीश कुमार में पीएम/संयोजक पद के लिए जरूरी सभी क्षमताएं हैं। हमारे लिए विपक्षी एकता और 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है। हम न तो पीएम पद के दावेदार हैं और न ही संयोजक पद के हैं।

                AUGUST 28, 2023 / 1:54 PM IST

                Nuh Violence Live: नूंह में फिलहाल सामान्य है स्थिति

                हरियाणा के नूंह जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य है। एक अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए इलाके में बल की तैनाती की गई है...इलाके में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं...इलाके में सब कुछ सामान्य होने पर हम सभी प्रतिबंध हटा देंगे।

                  AUGUST 28, 2023 / 1:21 PM IST

                  Kota Students Suicide News Live: 'डिप्रेशन का शिकार हो रहा युवा'

                  राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने सोमवार को कहा कि आजकल का युवा वर्ग डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। पहले लोग परिवारों के साथ रहते थे। वे परिवारों से बात करते थे और मार्गदर्शन लेते थे। मैं छात्रों से अपील करता हूं कि वे बुरी संगति छोड़ें और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। बता दें कि कोचिंग का केंद्र कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा में छात्रों की आत्महत्या का मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। 27 अगस्त को 4 घंटे के अंदर एक ही दिन में दो छात्रों ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही छात्र NEET की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही इस साल कुल मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। जिला प्रशासन ने कोटा के कोचिंग सेंटरों में होने वाली परीक्षाओं और टेस्ट पर फिलहाल दो महीने तक के लिए रोक लगाने का फैसला किया है

                    AUGUST 28, 2023 / 12:03 PM IST

                    Kota Students Suicide News Live: कोटा में कोचिंग सेंटरों में दो महीने तक रूटीन टेस्ट पर लगी रोक

                    राजस्थान के कोटा में रविवार 27 अगस्त को चार घंटे के अंदर एक ही दिन में दो छात्रों ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही छात्र NEET की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही इस साल कुल मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। एक साथ दो छात्रों के खुदकुशी से जिले में हड़कंप मच गया है। इस बीच जिला प्रशासन ने कोटा के कोचिंग सेंटरों में होने वाली परीक्षाओं और टेस्ट पर फिलहाल दो महीने तक के लिए रोक लगाने का फैसला किया है। कोटा जिला प्रशासन ने कई छात्रों की आत्महत्या के मद्देनजर कोचिंग संस्थानों से अगले दो महीने तक नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के नियमित टेस्ट नहीं कराने को कहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

                      AUGUST 28, 2023 / 9:20 AM IST

                      Nuh Violence : नूंह शोभायात्रा के चलते हरियाणा में आज स्कूल-कॉलेज और बैंक सब बंद

                      हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद के ऐलान के बाद आज ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाले जाने की तैयारी की गई है। राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जुलूस की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद भी हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को सर्व जातीय हिंदू महापंचायत की ओर से 'शोभा यात्रा' का आह्वान किया गया है। प्रशासन ने राज्य पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। शोभायात्रा की वजह से इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले में स्कूल, कॉलेज और बैंक समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

                        AUGUST 28, 2023 / 8:23 AM IST

                        Neeraj Chopra Gold Medal: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने की तारीफ

                        नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। इसी के साथ वे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। पीएम मोदी ने X पर लिखा है कि प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें ना सिर्फ एक बेहतरीन एथलीट चैंपिॉयन बनाता है, बल्कि पूरे खेल जगह में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर आपको बधाई। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से....

                          AUGUST 28, 2023 / 8:19 AM IST

                          Rozgar Mela 2023 Live: 22 जुलाई को बांटा गया था नियुक्ति पत्र

                          इससे पहले 22 जुलाई को सातवें रोजगार मेले का आयोजन किया था। तब PM मोदी ने 70,000 से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपे थे। देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर इसका आयोजन किया गया था। PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े थे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना उनकी सरकार के दौरान हुए फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र किया था।

                            AUGUST 28, 2023 / 8:16 AM IST

                            Rozgar Mela 2023 Live: 51000 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 10.30 बजे 51,000 से अधिक नियुक्तिपत्र बांटेंगे। रोजगार मेला देशभर में 45 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में बयान जारी किया है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेले में केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ दिल्ली पुलिस में भी भर्ती की गई है।