मैगी और कॉफी के लिए देना होगा अब ज्यादा दाम, नेस्ले और HUL ने अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाईं, जानिए क्या-क्या हुआ महंगा

नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी है, जानिए HUL ने अपने किन प्रॉडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं

अपडेटेड Mar 14, 2022 पर 2:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मैगी, कॉफी, चाय और दूध की बढ़ी महंगाई, जानिए कितना बढ़ा दाम

हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL) और नेस्ले ने ने चाय, कॉपी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें 14 मार्च से बढ़ा दी हैं। CNBC-TV 18 के मुताबिक, HUL ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ा दी हैं। वहीं ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं। इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं। वहीं ताजमहल (Taj Mahal) चाय की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ गई हैं।

ब्रूक बॉन्ड (Brooke Bond) वेरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं। HUL ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कंपनी को बढ़ी कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।

नेस्ले ने कितना बढ़ाया दाम?


वहीं दूसरी तरफ नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दिया है। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।

महंगाई के मोर्च पर सरकार को लगा झटका, फरवरी में थोक महंगाई 12.96% से बढ़कर 13.11% पर आई

कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है। जबकि अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होगा। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।

मिल्क पाउडर की भी बढ़ी कीमतें

नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए चुकाने पड़ते थे जबकि अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं। वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।