Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप में ED ने रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, कपिल शर्मा और हुमा कुरैशी सहित कई कलाकारों को नोटिस भेजा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पूरा खेल कैसे शुरू हुआ। आखिर कैसे एक जूस बेचने वाले शख्स ने महादेव बेटिंग ऐप शुरू किया जिसकी वजह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
ये पूरी कहानी होती है सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के अमीर बनने के सपने से। इस सपने को पूरा कनरे के लिए इन दोनों ने जो रास्ता चुना उसने कई लोगों को ED के चक्कर में फंसाया है। चंद्राकर और उप्पल छत्तीसगढ़ में जूस और टायर की दुकान चलाते थे। इन दोनों ने पहली बार छत्तीसगढ़ के भिलाई से अपना बेटिंग का धंधा शुरू किया था। उसके बाद उनका बिजनेस इतना बढ़ा कि हर दिन उन्हें 200 करोड़ रुपए की कमाई होने लगी।
चंद्राकर और उप्पल ने गैंबलिंग का यह धंधा UAE से चला रहे थे। लेकिन इनका दायरा सिर्फ UAE या भारत तक ही नहीं फैला था बल्कि नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका तक इस ऐप के लाखों यूजर्स थे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पूरी कहानी कैसे शुरू हुई?
कुछ साल पहले तक चंद्राकर भिलाई के नेहरू नगर में एक जूस की दुकान चलाता था। वहीं भिलाई में ही रवि उप्पल की टायर की एक दुकान थी। दोनों को जुए का चस्का था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपनी जमा पूंजी से एकबार दुबई घूमने का प्लान बनाया। दोनों जब दुबई पहुंचे तो वहां उन्हें एक शेख और एक पाकिस्तानी नागरिक मिला।
इन चारों लोगों ने मिलकर महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप का धंधा जमाया और धीरे-धीरे ये काफी बड़ा होता गया। अब इस ऐप का दायरा इतना बढ़ गया था कि इतना बढ़ चुका था कि ED के अनुमान के मुताबिक इसमें 5000 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है।
महादेव बेटिंग ऐप का कारोबार दुबई से चल रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, इस ऐप के जरिए नए यूजर्स का एनरोलमेंट कराया जाता था। नए यूजर आईडी बनाने और बेनामी बैंक अकाउंट्स के जरिए पैसों का हेर फेर किया करते थे।
आइए जानते हैं कि भारत में कैसे चल रहा था कारोबार?
महादेव बेटिंग ऐप के दो प्रमोटर्स चंद्राकर और उप्पल ने भारत में बड़ा नेटवर्क बनाया था। यहां देश भर में करीब 4000-5000 पैनल ऑपरेटर्स काम करते थे। इन पैनल ऑपरेटर्स का काम यूजर्स को अकाउंट खोलने, बोली लगाने और पैसों के लेनदेन का काम करते थे।
ये पूरा मामला तब सामने आया जब चंद्राकर ने UAE में अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके बाद फिल्मी सितारों पर ED ने शिकंजा कसा है। इन कलाकारों पर आरोप है कि इन्होंने UAE में हुई शादी में परफॉर्म किया था या महादेव बेटिंग ऐप को प्रमोट कर रहे थे।
आइए अब जानते हैं कि ये पूरा मामला कैसे ED की नजर में आया
अब ये पूरा मामला कैसे खुला इसकी भी दिलचस्प कहानी है। इस साल फरवरी में चंद्राकर UAE में रास अल-खैमा से खूब धूमधाम से शादी की थी। इस शादी पर 200 करोड़ रुपए खर्च किया गया था। यह शादी ED की नजरों में इसलिए चढ़ गया था क्योंकि यह पूरी रकम कैश खर्च की गई थी। इस शादी में किस कदर पैसा उड़ाया गया था, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि चंद्राकर के परिवारवाले प्राइवेट जेट से इस शादी में शिरकत करने आए थे। कई सेलब्रिटी ने चंद्राकर की शादी में परफॉर्म किया था।
शादी में पानी की तरह कैश 200 रुपए बहाना चंद्राकर को भारी पड़ गया। इस साल सितंबर में ED ने महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप से जुड़े ऑनलाइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले को खंगालना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, चंद्राकर की शादी से जुड़े वेडिंग प्लानर्स, डांसर्स और डेकोरेटर्स से भी पूछताछ की गई। इन सबको मुंबई से हायर किया गया था जिसकी वजह से ये सब हवाला मामले की जांच में फंस गए हैं।
ED की जांच के मुताबिक, हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए इवेंट मैनेजमेंट फर्म को दिया गया था। वहीं 42 करोड़ रुपए UAE करेंसी में होटल बुकिंग पर खर्च किया गया था। एजेंसी ने इस मामले में अब तक 417 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि बेटिंग का यह पूरा खेल 5000 करोड़ रुपए का है।