Get App

Mahakal Corridor: पीएम मोदी आज महाकाल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, जानें प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी रोचक बातें

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकास करने की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 10:05 AM
Mahakal Corridor: पीएम मोदी आज महाकाल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, जानें प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी रोचक बातें
यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं

Mahakal Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित प्रसिद्ध 'श्री महाकाल लोक (कॉरिडोर)' के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि 900 मीटर से अधिक लंबा महाकाल लोक गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से मध्य प्रदेश की इस तीर्थ नगरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु 

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकास करने की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यहां महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित है और यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें