Mulayam Singh Yadav Funeral: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई।
Mulayam Singh Yadav Funeral: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई।
अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बाबा रामदेव सहित कई राज्यों के सीएम मौजूद थे। एक दिन पहले सोमवार
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया थाउत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बाबा रामदेव सहित कई राज्यों के सीएम मौजूद थे
सैफई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके आवास वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेताजी का जिस जगह अंतिम संस्कार होगा। उस जगह को 50 मजदूर ने पूरी रात काम कर तैयार किया है। 30x30 फीट की इस जगह में 10000 से ज्यादा ईंटें लगाई गई हैं।
महाराष्ट्र से NCP प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले भी आज अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके साथ ही हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर, कमलनाथ भी आएंगे। हाल ही में अपनी राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने वाले तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव भी आज सैफई पहुंचने वाले हैं। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, आप नेता संजय सिंह भी आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। वैसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सैफई आने वाले थे, लेकिन अब वे बुधवार को आने वाले हैं। आज उनका नागालैंड में कोई कार्यक्रम है।
देश के कई नेता अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, JDU नेता केसी त्यागी और UP कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंचेंगे।
Mulayam Singh Yadav Funeral
समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। उनका पार्थिव शरीर सैफई पहुंच गया है। उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी उम्मीद है। सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संरक्षक का निधन हो गया था।