बिजली बिल डिफॉल्टर्स को महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने दी धमकी, बोले- 'बिजली बिल का जल्द से जल्द करें भुगतान, नहीं तो काट देंगे कनेक्शन...फ्री की नहीं है'

मुंबई में रविवार सुबह करीब 70 मिनट के पावर कट और बिजली बिल के माफ करने की बात पर भड़कते हुए ऊर्जा मंत्री ने यह बयान दिया है

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
राउत ने साफ तौर पर कहा है कि अगर बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो हम कनेक्शन काट देंगे

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत (Nitin Raut) ने साफ कर दिया कि सरकार बिजली के बिल को माफ नहीं करेगी। राउत ने बिजली का बिल नहीं जमा कराने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी है।

एनडीटीवी के मुताबिक, राउत ने साफ तौर पर कहा है कि अगर बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो हम कनेक्शन काट देंगे। रविवार को अकोला में एक कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जब लोग अपने घरों में थे। उस वक्त हमारे लोग सड़कों पर थे। ताकि आपको बिजली मिल सके।

उन्होंने कहा कि कई लोग इसमें शाहिद भी हुए है। हमें ऐसा कर दो, वैसा कर दो, मांग करते हैं और बिजली बिल नहीं भरते हैं। तो हम उनकी बिजली सीधे काटेंगे, बिजली बिल नहीं भरेंगे, ये कोइ फ्री का काम नहीं है। किसी को बिजली बिल माफ करने का काम नहीं है।


दरअसल, मुंबई में रविवार सुबह करीब 70 मिनट के पावर कट और बिजली बिल के माफ करने की बात पर भड़कते हुए ऊर्जा मंत्री ने यह बयान दिया है। राउत ने अपने बयान में आगे कहा कि लॉकडाउन में घर में बैठे थे। तुम्हारे लिए यहां लोग दिन रात काम कर रहे थे।

Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले इंडियन स्टूडेंट्स के लिए आगे क्या हैं विकल्प?

उन्होंने कहा कि तुम्हारे यहां की फ्रीज, कुलर, टीवी, बिजली सब चालू था, लैपटॉप चालू था और हमने 24 घंटे आपको बजली दी। हमारे लोग रात दिन सड़कों पर थे। अनेक लोग शहीद हुए हैं। राउत ने कई हिस्सों में बिजली गुल होने के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि मैंने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए और चल रहे कार्यों का नियमित अंतराल पर जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति 70 मिनट में बहाल कर दी गई। सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है और एक उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषी पाए जाने वालों को दंडित किया जाएगा।

मुंबई के कई इलाकों में रविवार (27 फरवरी) सुबह बिजली गुल होने के चलते एक घंटे से ज्यादा के वक्त से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। सबसे ज्यादा दिक्कत दक्षिण मुंबई के इलाके में हुई, जहां सुबह 9.50 से 10.53 तक बिजली गुल थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।