Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 22, 2025 / 9:12 PM IST

Jalgaon Train Accident Highlights : जलगांव ट्रेन हादसे में 15 लोगों की मौत, हादसे के बाद ऐसा था भयानक मंजर

Jalgaon Train Accident Highlights : महाराष्ट्र के जलगांव के पास बुधवार को एक बड़ा हादस हुआ है। आग की अफवाह के बाद यात्री डरकर पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से कूद गए जिन्हें दूसरी पटरी पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है

Maharashtra Jalgaon Train Accident Highlights : महाराष्ट्र के जलगांव के बुधवार दोपहर को परांडा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने की चपेट में आ गए। इस हादसे में कम

महाराष्ट्र के जलगावं में बड़ा ट्रेन हादसा
महाराष्ट्र के जलगावं में बड़ा ट्रेन हादसा
JANUARY 22, 2025 / 8:46 PM IST

Jalgaon Train Accident : घायलों का किया जा रहा इलाज

नासिक के डिविजनल कमिश्नर प्रवीण गेदम ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रैक पर थे, तभी कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी। ट्रेन ने यात्रियों को कुचल दिया। हम मौके पर हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

    JANUARY 22, 2025 / 8:03 PM IST

    Jalgaon Train Accident : हादसे के बाद आईं दर्दनाक तस्वीरें

    हादसे के बाद घटनास्थल पर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। हादसे के बाद जो तस्वीरें आईं, वो विचलित करने देने वाली और बेहद डरावनी हैं। तस्वीरों और वीडियो में पटरी के दोनों ओर शवों के टुकड़े पड़े हैं। जिन्हे देख-देखकर पीड़ित परिवार के लोग विलाप कर रहे हैं।

      JANUARY 22, 2025 / 7:51 PM IST

      Jalgaon Train Accident : रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

      पुष्पक ट्रेन हादसे के बाद लखनऊ DRM ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ट्रेन, हादसे के शिकार लोगों के बारे में 8957409292 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।

        JANUARY 22, 2025 / 7:31 PM IST

        Jalgaon Train Accident : गृह मंत्री अमित शाह ने किया पोस्ट

        केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के जलगांव में हुई रेल दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से बात की और दुर्घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

          JANUARY 22, 2025 / 7:23 PM IST

          Jalgaon Train Accident : महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा

          जलगांव ट्रेन हादसे पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा दावा किया है। नाना पटोले के इस हादसे में मृतकों की संख्या 25 तक बताई है। न्यूज एंजेंसी ANI से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि, "हमारी तारीख के अनुसार, दुर्घटना में 24-25 लोगों की जान गई है। हाल के दिनों में, हमने देखा है कि रेल दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ी हैं... कवच (ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) भी काम करने में विफल रही है।"

            JANUARY 22, 2025 / 7:16 PM IST

            Jalgaon Train Accident : हादसे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल ने जताया दुख

            महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस हादसे पर दुख जतया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि,  "जलगांव के पास एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर मुझे बेहद दुख हुआ। अपनी जान गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

              JANUARY 22, 2025 / 7:12 PM IST

              Jalgaon Train Accident : महाराष्ट्र के सीएम ने दी ये जानकारी

              महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, "जलगांव जिले के पंडारा रेलवे स्टेशन के के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें कुछ लोगों की जान चली गई, बहुत दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जिला कलेक्टर कुछ ही देर में वहां पहुंचेंगे। पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय में काम कर रहा है और घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की जा रही है। 8 एंबुलेंस भेजी गई हैं। सामान्य अस्पताल के साथ-साथ अन्य नजदीकी निजी अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार रखा गया है। ग्लास कटर, फ्लडलाइट आदि जैसे आपातकालीन उपकरण भी तैयार रखे गए हैं। हम पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और सभी आवश्यक सहायता तुरंत प्रदान की जा रही है। मैं जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।"

                JANUARY 22, 2025 / 7:08 PM IST

                Jalgaon Train Accident : रेवले ने दी ये जानकारी

                रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, " पुष्पक एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों ने अलार्म चेन खींची और ट्रेन से उतर गए। दूसरी तरफ से बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस आ रही थी। हमें इसकी चपेट में आने से कुछ यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है...भुसावल से कई लोग ट्रेन में चढ़े थे और उनमें से एक ने अलार्म चेन खींची। इसके बाद वे ट्रेन से उतर गए और या तो गलत तरीके से ट्रेन पार करने की कोशिश की या फिर पटरियों पर खड़े हो गए। इस वजह से वे ट्रेन की चपेट में आ गए। भुसावल मंडल रेल प्रबंधक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं, मेडिकल टीम वहां मौजूद है, स्थानीय प्रशासन भी मौजूद है। रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर भी वहां मौजूद हैं। अन्य वरिष्ठ डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।"

                  JANUARY 22, 2025 / 7:05 PM IST

                  Jalgaon Train Accident : दिल्ली जा रही थी ट्रेन

                  बता दें कि जिस ट्रेन से ये दर्दनाक हादसा हुआ, वो कर्नाटक एक्सप्रेस बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की जा रही थी।

                    JANUARY 22, 2025 / 6:55 PM IST

                    Jalgaon Train Accident : हादसे में 15 लोगों की हुई मौत

                    इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।  जलगांव के पंडारा रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में गलत फायर अलार्म बजने से घबराए यात्री ट्रेन से कूद पड़े और दूसरे ट्रेक पर आती हुई ट्रेन से ये बड़ा हादसा हो गया।

                      JANUARY 22, 2025 / 6:44 PM IST

                      Jalgaon Train Accident : एक अफवाह और हुआ इतना बड़ा हादसा

                      जानकारी के मुताबिक लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के बी-4 कोच में स्पार्किंग होने पर उसे रोका गया था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया था, इस कारण ट्रेन के पहियों से चिंगारी निकली और धुंआ उठा। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है और ट्रेन से करबी 50 यात्री बगल की ट्रैक पर कूद गए। वहीं ट्रैक पर दूसरी ट्रेन आने के कारण ये हादसा हुआ।

                        JANUARY 22, 2025 / 6:36 PM IST

                        Jalgaon Train Accident : ऐसा हुआ हादसा

                        समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक कि पंडारा रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में गलत फायर अलार्म बजने से घबराए यात्री ट्रेन से कूद पड़े और दूसरे ट्रेक पर आती हुई ट्रेन से ये बड़ा हादसा हो गया।

                          JANUARY 22, 2025 / 6:34 PM IST

                          Jalgaon Train Accident : रेलवे ने दी ये जानकारी

                          मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार शाम को उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जब वे पटरियों पर चले गए और एक आती हुई ट्रेन की चपेट में आ गए। जलगांव के जिला आयुक्त आयुष प्रसाद ने कहा कि हो सकता है कि लोग आग लगने की अफवाह के कारण ट्रेन से भाग गए हों और फिर किसी दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए हों।

                            JANUARY 22, 2025 / 6:29 PM IST

                            Jalgaon Train Accident : सीएम योगी ने जताया दुख

                            पुष्पक ट्रेन हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा,पुष्पक ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

                              JANUARY 22, 2025 / 6:24 PM IST

                              Jalgaon Train Accident : हादसे में आठ लोगों की हुई मौत

                              बता दें कि इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जब ट्रेन चल रही थी तो लोग कूद पड़े क्योंकि ट्रेन में आग लग गई और उसके आगे बेंगलुरु एक्सप्रेस चल रही थी।

                                JANUARY 22, 2025 / 6:17 PM IST

                                दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन से हुआ हादसा

                                न्यूज एंजेंसी ANI के मुताबिक, महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस के कई यात्री ट्रेन में आग लगने का संदेह होने की वजह से अपने कोच के बाहर खड़े थे। इस दौरान वोकर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते हीरेलवे के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

                                  JANUARY 22, 2025 / 6:17 PM IST

                                  पुष्पक एक्सप्रेस में सवार थे यात्री

                                  घटना मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस जलगांव और परांडा स्टेशन के बीच की है। जानकारी के मुताबिक जब ट्रेन चल रही थी तो लोग कूद पड़े क्योंकि ट्रेन में आग लग गई और उसके आगे बेंगलुरु एक्सप्रेस चल रही थी।

                                    JANUARY 22, 2025 / 6:16 PM IST

                                    महाराष्ट्र में बड़ा ट्रेन हादसा

                                    महाराष्ट्र के जलगांव एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के जलगांव के पास बुधवार को एक बड़ा हासदा हुआ है। जलगांव के पास परांडा रेलवे स्टेशन में पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बीच यात्री ट्रेन से कूद गए। इस दौरान दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई है। 6 यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चेन पुलिंग के बाद पटरी पर आए दूसरी ट्रेन के यात्रियों को ट्रेन ने कुचल दिया।