महाराष्ट्र में दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी हुआ है लेकिन रिजल्ट आते ही बोर्ड की साइट क्रैश हो गई और लोगों को अपना रिजल्ट नहीं दिखाई दिया। इसके 4 घंटे बाद राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आधे घंटे में साइट ओपन हो जायेगी। उसके बाद कई लोगों ने रिजल्ट देखे लेकिन अभी भी साइट पूरी तरह से नॉर्मल नहीं हुई है।
दिनकर पाटिल ने कहा कि एक ही बार में बड़ी संख्या में वेबसाइट खोलने का प्रयास किये जाने से वेबसाइट क्रैश हो गई थी। साइट की ठीक किया जा रहा है। लेकिन ज्यादा तर समय साइट डाउन ही बता रही है।
दसवीं के रिजल्ट की वेबसाइट result.mh-ssc.ac.in और mahahsscboard.in शुरू में डाउन थी। उसके कुछ देर बाद ये शुरू हुईं थी। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही ये फिर से डाउन हो गई। दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी होने के बावजूद भी स्टुडेंट्स और पैरेंट्स समय से अपने रिजल्ट नहीं देख पाये।
कोरोना महामारी के चलते कई राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी इस वर्ष दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर दसवीं का अंतिम रिजल्ट तैयार किया है।
कुल 100 मार्क्स में से 50 मार्क्स कक्षा 9वीं के प्रदर्शन से दिये गये हैं। कक्षा 10वीं के साल भर के आंतरिक मूल्यांकन से 30 मार्क्स दिये गये हैं और 20 मार्क्स प्रैक्टिकल या होमवर्क या असाइनमेंट के दिये गये हैं।