देश के 13वें प्रधानमंत्री (2004-2014) और वित्तीय सुधारों के प्रणेता मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है। मूलरूप से अर्थशास्त्री रहे मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है और पूर्व पीएम की उपलब्धियों को याद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। मनमोहन सिंह के देहांत के साथ ही देशभर के मीडिया और सोशल मीडिया में एक टर्म वायरल हो रहा है। वह टर्म है 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'। यह टर्म मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर रहे संजय बारू की किताब से निकला था जिस पर बाद में फिल्म भी बनी और खूब चर्चित हुई।
