Mann Ki Baat LIVE: पीएम मोदी ने कोरोना पर दी नसीहत, जानिए ‘मन की बात’ की कुछ अहम बातें

Mann Ki Baat LIVE: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम इस साल का आखिरी एपिसोड है। पीएम मोदी ने आज के इस कार्यक्रम में साल 2022 को याद किया। इसके साथ ही पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कई देशों में कोरोना वायरस फिर से बढ़ रहा है

अपडेटेड Dec 25, 2022 पर 12:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में हर क्षेत्र में भारत का दमखम देखने को मिला

Mann Ki Baat : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को क्रिसमस के मौके पर अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का 96वां एपिसोड है। वहीं इस साल का यह आखिरी एपिसोड है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गुजरते साल को विदाई देते हुए इस वर्ष भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2022 अद्भुत रहा।  भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए, ‘अमृत काल’ शुरू हुआ।

भारत ने इस साल तेजी से प्रगति की और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने इस साल तेजी से प्रगति की और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी। सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया है। पीएम ने कहा साल 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है । वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।

पूर्व पीएम वाजपेयी ने देश को दी नई ऊंचाई


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया है। बता दें कि पूर्व पीएम वाजपेयी की आज जयंती है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे। जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं। मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने शिक्षा, विदेश नीति में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

सरकारी बीमा कंपनी में 6,400 वैकेंसी, केंद्रीय मंत्री ने बताया-इन पदों पर होंगी भर्तियां

पोलियो जैसी बीमारियों को किया खत्म

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत से स्मॉल पॉक्स, पोलियो, गिनी वॉर्म जैसी कई बीमारियों को खत्म करके दिखाया है। एक और बीमारी खत्म होने के कगार पर है। इसका नाम काला अजार है। यह बीमारी बिहार और झारखंड के 4 ज़िलों में सिमट के रह गई है। हम भारत को 2025 तक TB मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

कोरोना से सतर्क रहने की हिदायत

पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। लिहाजा हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे। हमारे उल्लास में भी कोई रूकावट नहीं आएगी। प्रधानमंत्री ने मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने कहा कि 100वें episode में हम क्या बात करें, उसे कैसे खास बनाएं। इसके लिए आप मुझे अपने सुझाव भेजेंगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।

आयुर्वेद पर पीएम मोदी ने कही यह बात

आयुर्वेद पर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मैं वर्ल्‍ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए गोवा में था। इसमें 40 से ज्यादा देशों के डेलिगेट्स शामिल हुए। यहां 550 से अधिक साइंटिफिक पेपर्स प्रजेंट किए गए। भारत सहित दुनियाभर की करीब 215 कंपनियों ने यहां एग्जिबिशन में अपने प्रोडक्‍टस को डिस्‍प्‍ले किया। आयुर्वेद कांग्रेस में भी मैंने दुनिया भर से जुटे आयुर्वेद एक्‍सपर्ट्स के सामने एविडेंस बेस्‍ड रिसर्च का आग्रह दोहराया। जिस तरह कोरोना वैश्विक महामारी के इस समय में योग और आयुर्वेद की शक्ति को हम सभी देख रहे हैं। उसमें इनसे जुड़ी एविडेंस बेस्‍ड रिसर्च बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।