Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने संविधान दिवस और महाकुंभ का किया जिक्र, यहां जानें कुछ अहम बातें

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2024 को देश में संविधान को लागू हुए 75 साल पूरा हो जाएगा। संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है और हमारा मार्गदर्शक है। उन्होंने मन की बात में कुंभ मेले का भी जिक्र किया

अपडेटेड Dec 29, 2024 पर 12:14 PM
Story continues below Advertisement
Mann Ki Baat: 29 दिसंबर को 'मन की बात' का 117वां एपिसोड है। यह इस साल का नौवां और आखिरी एपिसोड है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पीएम मोदी ने संविधान पर भी बात की। 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 साल होने वाला है। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए दिशा दिखाने वाली रोशनी है, हमारा मार्गदर्शक है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए http://constitution75.com नाम से एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है। इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं। संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने मन की बात के श्रोताओं से, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से इस वेबसाइट का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

महाकुंभ में AI का इस्तेमाल


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के जरिए कहा कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस समय संगम तट पर भव्य तैयारियां चल रही हैं। जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें। कुंभ आयोजन में पहली बार AI चैटबॉट का इस्तेमाल किया जाएगा। AI चैटबॉट के जरिए कुंभ से जुड़ी सभी तरह की जानकारी 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। कहीं कोई भेदभाव नहीं है, कोई बड़ा नहीं है, कोई छोटा नहीं है। इसलिए हमारा कुंभ एकता का महाकुंभ भी है। श्रद्धालुओं को उनके मोबाइल फोन पर सरकार द्वारा स्वीकृत टूर पैकेज, आवास और होमस्टे की जानकारी दी जाएगी।

डिजिटल नेविगेशन की मदद से आप महाकुंभ 2025 में विभिन्न घाटों, मंदिरों और साधुओं के अखाड़ों तक पहुंच सकेंगे। यही नेविगेशन सिस्टम आपको पार्किंग स्थलों तक पहुंचने में भी मदद करेगा। पूरे मेला क्षेत्र को AI संचालित कैमरों से कवर किया जा रहा है। कुंभ के दौरान अगर कोई अपने परिजनों से बिछड़ जाता है तो ये कैमरे उसे ढूंढने में मदद करेंगे। श्रद्धालुओं को डिजिटल खोया-पाया केंद्र की सुविधा भी मिलेगी।

पराग्वे में आयुर्वेद से हो रहा है इलाज – पीएम मोदी

मन की बात में पीएम मोदी ने आग कहा कि दक्षिण अमेरिका का एक देश है पराग्वे। वहां रहने वाले भारतियों की संख्या 1000 से ज्यादा नहीं होगी। पराग्वे में एक अद्भुत प्रयास हो रहा है। वहां भारतीय दूतावास में एरिका हूबर फ्री आयुर्वेद कंसल्टेशन देती हैं। आयुर्वेद की सलाह लेने के लिए भी आज उनके पास स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। एरिका हूबर ने भले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हो लेकिन उनका मन तो आयुर्वेद में ही बसता है। उन्होंने आयुर्वेद से जुड़े कोर्सेज किए थे और समय के साथ वे इसमें पारंगत होती चली गईं।

बस्तर में अनूठा ओलंपिक

बस्तर में एक अनूठा Olympic शुरू हुआ है। पहली बार हुए बस्तर Olympic से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर Olympic का सपना साकार हुआ है। आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर Olympic का शुभंकर है 'वन भैंसा' और 'पहाड़ी मैना'। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है।

मन की बात में एनिमेशन सीरीज KTB का पीएम मोदी ने किया जिक्र

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज़ KTB-भारत हैं। हम के बारे में जानते होंगे और अब इसका दूसरा सीज़न भी आ गया है। KTB का मतलब है 'कृष, ट्रिश और बाल्टी बॉय'। ये तीन एनिमेशन कैरेक्टर हमें उन वीरों और बहादुरों के बारे में बताते हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पुरुष और महिलाएं जिनके बारे में ज़्यादा चर्चा नहीं होती। इसे दूरदर्शन और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। कृष, ट्रिश और बाल्टी बॉय की 'भारत हैं हम' रेडियो सीरीज़ को 12 भाषाओं में आकाशवाणी नेटवर्क पर ज़रूर सुनें।

राज कपूर और मोहम्मद रफी को किया याद

पीएम मोदी ने कहा कि राज कपूर जी ने फिल्मों के जरिए दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। रफी साहब की आवाज में वो जादू था जो हर दिल को छू जाता था। भक्ति गीत हों या रोमांटिक गाने, दुख भरे गाने, उन्होंने अपनी आवाज से हर भावना को जीवंत कर दिया। अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया। तपन सिन्हा जी की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी है।

Weather Updates: उत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश और घने कोहरे का अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।