Get App

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने संविधान दिवस और महाकुंभ का किया जिक्र, यहां जानें कुछ अहम बातें

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2024 को देश में संविधान को लागू हुए 75 साल पूरा हो जाएगा। संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है और हमारा मार्गदर्शक है। उन्होंने मन की बात में कुंभ मेले का भी जिक्र किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2024 पर 12:14 PM
Mann Ki Baat:  पीएम मोदी ने संविधान दिवस और महाकुंभ का किया जिक्र, यहां जानें कुछ अहम बातें
Mann Ki Baat: 29 दिसंबर को 'मन की बात' का 117वां एपिसोड है। यह इस साल का नौवां और आखिरी एपिसोड है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पीएम मोदी ने संविधान पर भी बात की। 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 साल होने वाला है। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए दिशा दिखाने वाली रोशनी है, हमारा मार्गदर्शक है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए http://constitution75.com नाम से एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है। इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं। संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने मन की बात के श्रोताओं से, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से इस वेबसाइट का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

महाकुंभ में AI का इस्तेमाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के जरिए कहा कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस समय संगम तट पर भव्य तैयारियां चल रही हैं। जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें। कुंभ आयोजन में पहली बार AI चैटबॉट का इस्तेमाल किया जाएगा। AI चैटबॉट के जरिए कुंभ से जुड़ी सभी तरह की जानकारी 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। कहीं कोई भेदभाव नहीं है, कोई बड़ा नहीं है, कोई छोटा नहीं है। इसलिए हमारा कुंभ एकता का महाकुंभ भी है। श्रद्धालुओं को उनके मोबाइल फोन पर सरकार द्वारा स्वीकृत टूर पैकेज, आवास और होमस्टे की जानकारी दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें