दिग्गज IT कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भारतीय छात्रों के लिए वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम (virtual internship programme) लॉन्च किया है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का नाम है फ्यूचर रेडी टैलेंट प्रोग्राम (Future Ready Talent programme) है।
दिग्गज IT कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भारतीय छात्रों के लिए वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम (virtual internship programme) लॉन्च किया है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का नाम है फ्यूचर रेडी टैलेंट प्रोग्राम (Future Ready Talent programme) है।
इससे भारतीय छात्रों में टेक्नोलॉजी स्किल में इजाफा होगा और रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी।
कंपनी ने कहा है कि इस इंटर्नशिप का मकसद है कि छात्रों के भीतर बिजनेस में आ रही चुनौतियों को हल करने की दिशा में काम करना है। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम उन छात्रों के लिए जिन्होंने 2021 में ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या फिर साल 2022 या 2023 तक ग्रेजुएशन पूरा कर लेंगे।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
कोई कैंडिडेट किसी भी specialisations से अप्लाई कर सकते हैं।
जानिए कैसे करें अप्लाई
कैंडिडेट Future Ready Talent website पर विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर है। यह इंटर्नशिप 8 हफ्ते की होगी।
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में ऑल इंडिया काउंसिल फोर टेक्निकल एजुकेशन (All India Council for Technical Education -AICTE), फ्यूचरस्किल प्राइम, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology - MeitY), यर्नस्ट एंड यंग (Ernst & Young, EY), गिटहब (GitHub) और क्यूज क्रॉप (Quess Corp) जैसे संस्थान भी शामिल हैं। इसका मतलब यह हुआ कि छात्रों को ना सिर्फ यहां स्किल्स सीखने को मिलेगा, बल्कि उन्हें कई मौके भी मिलेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट अपने लर्निंग प्लेटफॉर्म माइक्रोसॉफ्ट लर्न के जरिए लर्निंग मॉड्यूल और सार्टिफिकेशन मुहैया कराएगा। माइक्रोसॉफ्ट छात्रों क्लाउड कंप्यूटिंग, डाटा (cloud computing), डाटा (Data), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence) और साइबर सेक्योरिटी (cybersecurity) जैसे विषयों पर ट्रेनिंग देगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।