MP Board MPBSE 12th Result LIVE Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (MPBSE MP Board 12th Result 2021) जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 12वीं के रिजल्ट घोषित किए। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 12वीं या HSSC के लिए रजिस्टर्ड 7.5 लाख से अधिक छात्रों में से आधे से अधिक करीब 52 फीसदी ने फर्स्ट डिवीजन या 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी छात्रों को पास घोषित कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम में 100 प्रतिशत छात्रों ने पास होने के साथ यह अब तक का उच्चतम पास पर्सेंटेज है। राज्य ने कॉलेजों से सभी छात्रों को समायोजित करने के लिए कॉलेजों में सीटें बढ़ाने को कहा है। mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mponline.gov.in पर जाकर अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BHARTI AIRTEL ने बढ़ाया टैरिफ, जानिये स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

यह पहली बार है जब एमपी बोर्ड बिना कोई परीक्षा आयोजित किए रिजल्ट घोषित किया है। अंकों की गणना छात्रों द्वारा प्राप्त कक्षा 5 के सर्वश्रेष्ठ अंकों के आधार पर की गई थी। जो लोग रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं वे सितंबर में विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्र एक अगस्त से स्पीक्ला परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगले साल के बोर्ड नए फॉर्मूले पर आधारित हैं।

इस साल, 7.5 लाख से अधिक छात्रों ने मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन देशभर में कोरोना वायरस (covid 19) के चलते बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं और परिणाम ऑब्जेक्टिव इवैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किए गए और घोषित हुए हैं।  परीक्षा के लिए कुल 71,996 छात्र उपस्थित हुए हैं और सभी छात्रों ने परीक्षा पास की है। कुल पास प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।