Get App

MSCB Scam: ED ने अजित पवार पर कसा शिकंजा, 65 करोड़ रुपये की शुगर मिल किया सीज

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सतारा जिले चिमनगांव -कोरेगांव इलाके में स्थित जरंदेश्वर सहकारी चीनी कारखाना की जमीन, भवन, प्लांट और मशीनरी समेत अन्य संपत्तियों को सीज कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 10:58 AM
MSCB Scam: ED ने अजित पवार पर कसा शिकंजा, 65 करोड़ रुपये की शुगर मिल किया सीज

MSCB Scam: प्रवर्तन-निदेशालय (Enforcement Directorate -ED) ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) से जुड़ी एक कंपनी की करीब 65 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की है।

यह कार्रवाई महाराष्ट्र राज्य को-ऑपरेटिव बैंक (Maharashtra State Co-operative Bank -MSCB) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने सतारा जिले चिमनगांव -कोरेगांव इलाके में स्थित जरंदेश्वर सहकारी चीनी कारखाना (Jarandeshwar Sahkari Sugar Karkhana) की जमीन, भवन, प्लांट और मशीनरी समेत अन्य संपत्तियों को सीज कर दिया है।

ED ने एक बयान जारी कर कहा कि यह संपत्ति फिलहाल गुरू कमोडिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Guru Commodity Services Pvt. Ltd.) के नाम से है। जो कि एक डमी कंपनी है और जरांदेश्वर SSK को लीज पर दी गई है।

स्पार्कलिंग स्वाइल प्राइवेट लिमिटेड की जरांदेश्वर सुगर मिल्स में अधिकांश शेयर हैं। जांच में पता चला है कि स्पार्कलिंग स्वाइल प्राइवेट लिमिटेड का संबंध महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा अजीत पवार (Sunetra Ajit Pawar) से जुड़ी एक कंपनी से है।

रिपोर्ट के मुताबिक, M/s Guru Comodity Service Pvt Ltd एक डमी कंपनी है जिसका इस्तेमाल सिर्फ M/s Jarandeshwar Sahkari Sugar Karkhana(Jarandeshwar SSK) को खरीदने के लिए किया गया था। इसके अलावा इस सहकारी शुगर कारखाने का इस्तेमाल पुणे डिस्ट्रिकट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से 700 करोड़ रुपये का लोन लेने के लिए किया गया। 

ED की इस कार्रवाई का BJP नेता किरीट सोमैया ने स्वागत किया है और उन्होंने इस संपत्ति को अजीत पवार की बेनामी संपत्ति होने का दावा किया है। सोमैया ने पवार परिवार पर आरोप लगाया है कि चीनी मिल के अधिग्रहण के लिए MSCB का पैसा लूटा है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें