समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत बिगड़ गई है। News18 के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ICU में रखा है।
समाजवादी पार्टी ने एक बयान जारी कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।"
जानकारी के मुताबकि, मुलायम सिंह यादलव के साथ इस वक्त उनके भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव मौजूद हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पिता की बिगड़ी हालत की खबर सुन कर लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं।
पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता में ही चल रहा है। इससे पहले भी उनकी तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है। बढ़ती उम्र और स्वस्थ्य के चलते मुलायम अब सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव करीब 82 साल के हो चुके हैं और लगातार उनकी तबीयत खराब चल रही है। उन्हें जून में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह अभी तक प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थी।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार दोपहर अचानक मुलायम सिंह को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। डॉक्टरों ने बिना रिस्क लिए हुए, उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि उनका ऑक्सिजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था।
मेदांता के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. नरेश त्रेहन खुद मुलायम सिंह यादव की निगरानी कर रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के खबर सुनकर मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव और उनके शिवपाल यादव पहले ही अस्पताल पहुंच गए थे, क्योंकि वे पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे। वहीं अखिलेश यादव और मुलायम की बहू अपर्णा यादव भी अब लखनऊ से मेदांता अस्पताल पहुंच चुके हैं।