Sadhna Gupta Died: यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, पिछले 3 दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया

अपडेटेड Jul 09, 2022 पर 4:10 PM
साधना गुप्ता पिछले 3 दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थी

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) यादव की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) का शनिवार को निधन हो गया। साधना गुप्ता के फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी और वह पिछले 3 दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थी। रविवार सुबह इलाज के दौरान यहीं उनका निधन हो गया।

साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं और उनसे उम्र में करीब 20 साल छोटी थीं। साल 2003 तक साधना गुप्ता के बारे में बहुत कम लोग जानते थे। हालांकि 2003 में मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और समाजवादी पार्टी के मौजूदा मुखिया अखिलेश यादव की मां मालती यादव के निधन के एक साल बाद मुलायम यादव ने उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं थीं।

वहीं, साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा। अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से साल 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।


यह भी पढ़ें- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई के कंट्रोल में आने की जताई उम्मीद, जानिए क्या कहा

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साधना गुप्ता के शोक जताया और कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला, प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।