Mumbai Boat Accident: मुंबई तट के पास नौसेना पोत के पर्यटक नौका को टक्कर मारने की घटना के एक दिन बाद भी दो यात्रियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पोत और पर्यटक नौका पर सवार 113 लोगों में से 13 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 98 लोगों को बचा लिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि लापता दो लोगों की पहचान 43 वर्षीय हंसराज भाटी और 7 वर्षीय जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल की मदद से तलाश अभियान जारी है।
