भारत की वित्त राजधानी मुंबई (Mumbai) में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 2510 नए पॉजिटिव केस आए, जो पिछले दिन की तुलना में 70% ज्यादा है। महाराष्ट्र की राजधानी में संक्रमण से आज एक मौत भी हुई और 251 लोग वायरस से ठीक हुए। इसी के साथ शहर में कुल पॉजिटिव केस अब 775808 हैं और शहर में कुल एक्टिव केस 8060 हैं।
शहर में मरने वालों की कुल संख्या भी 16375 हो गई। इसी के साथ ठीक हो चुके और डिस्चार्ज किए गए कुल लोगों की संख्या 748788 हो गई है।
इस बीच बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने भी दूसरी बार कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी बहन अंशुला कपूर भी संक्रमित थीं।
इससे पहले निर्माता रिया कपूर, जो अर्जुन कपूर की चचेरी बहन भी हैं और उनके पति ने पुष्टि की कि वे भी Covid-19 वायरस संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने काफी सावधानी बरती फिर भी संक्रमित हो गए।
इससे पहले दिन में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए निकाय अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी।
ANI ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे के हवाले से कहा, "पिछले हफ्ते हम प्रति दिन 150 मामले दर्ज कर रहे थे, अब हम प्रति दिन लगभग 2000 मामले दर्ज कर रहे हैं। मुंबई आज एक दिन में आने वाले केस 2000 के आंकड़े को पार कर सकता है।"
बढ़ते Covid-19 मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने गैर-जरूरी नए साल के जश्न के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए।
वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्या बढ़ रही हैं। सक्रिय मामलों की संख्या रोज़ 5 गुना बढ़ रही हैं। अभी लॉकडाउन लगाने की ज़रुरत नहीं है। संक्रमण को रोकने के लिए जो कदम उठाने होंगे वो सभी कदम महाराष्ट्र उठाएगा।