Mumbai gets 100 mm rainfall in 24 hours; शहर और उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले एक दिन में शहर और उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि मुंबई में पिछले 24 घंटों में औसतन 100 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के बाद बुधवार को कई निचले इलाकों में पानी भर गया। मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी इसका असर दिखाई दिया

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 12:01 PM
IMD के मुंबई केंद्र ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में बीच-बीच में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है

Mumbai Rain Alert : मुंबई में पिछले 24 घंटों में औसतन 100 मिमी बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले एक दिन में शहर और उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बुधवार को भारी बारिश के बाद कई निचले इलाकों में पानी भर गया और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। गुरुवार की सुबह बारिश की तीव्रता कम हो गई और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश नहीं हुई। एक अधिकारी ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में गुरुवार सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में औसतन 100 मिमी बारिश हुई। इस अवधि के दौरान शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 95.39 मिमी, 96.70 मिमी और 110.45 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (The India Meteorological Department’s (IMD) के मुंबई केंद्र ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके साथ ही बीच-बीच में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

IMD Rain Alert: मुंबई-गुजरात में मूसलाधार बारिश की चेतावनी! दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, कठुआ में भारी बारिश से 4 की मौत


रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे दोनों मार्गों पर सामान्य रूप से चल रही हैं। लेकिन, कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। एक अधिकारी ने कहा कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (Brihanmumbai Electric Supply and Transport (BEST) की बस सेवाओं का कोई मार्ग परिवर्तन नहीं किया गया है और वे सामान्य रूप से चल रही हैं।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।