Get App

Mumbai Local Trains: आज से पास जारी करने का प्रोसेस होगा शुरू, जानें क्या हैं BMC के नियम, कैसे मिलेगा पास

BMC ने मंगलवार को एक रिलीज में कहा कि वैक्सीनेश स्टेटस के वेरिफिकेशन के बाद पास जारी किए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2021 पर 11:59 AM
Mumbai Local Trains: आज से पास जारी करने का प्रोसेस होगा शुरू, जानें क्या हैं BMC के नियम, कैसे मिलेगा पास

मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Trains) के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) बुधवार को उन लोगों के लिए मुंबई रीजन में लोकल ट्रेनों से यात्रा के लिए पास जारी करना का प्रोसेस शुरू करेगा, जिन्होंने Covid​​​​-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ली हैं। BMC ने मंगलवार को एक रिलीज में कहा कि वैक्सीनेश स्टेटस के वेरिफिकेशन के बाद पास जारी किए जाएंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackerat) ने रविवार को घोषणा की कि कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलने के बाद 14 दिन पूरे करने वाले किसी भी व्यक्ति को 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी जाएगी।

BMC की रिलीज में कहा गया है कि जो लोग पास खरीदना चाहते हैं, उन्हें वेरिफिकेशन के लिए Covid​​​​-19 वैक्सीनेशन के फाइनल सर्टिफिकेट की एक हार्ड कॉपी और एक फोटो आईडी ले जाना जरूरी है।

रिलीज में कहा गया है, "वेरिफिकेशन के बाद पात्र लोगों को 15 अगस्त, 2021 से यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी," BMC के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 53 रेलवे स्टेशनों पर कुल 358 हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, संबंधित अधिकारियों द्वारा मुंबई महानगर क्षेत्र (बीएमसी सीमा के बाहर) में पड़ने वाले 56 उपनगरीय स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

सिविक बॉडी ने कहा कि हेल्प डेस्क लगातार दो सेशन में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक चालू रहेंगे। इसने कहा, "नागरिक वेरिफिकेशन के लिए अपने घर के नजदीकी स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं और भीड़ से बचना चाहिए।"

बीएमसी ने चेतावनी दी कि पास लेने के लिए फर्जी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। BMC ने कहा कि सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए, इसके लिए एक ऐप बनाने का प्रोसेस भी चल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें