Mumbai: प्लास्टिक बैग में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस को बेटी पर हत्या शक

मुंबई के लालबाग इलाके में एक प्लास्टिक बैग में 50 से 55 साल की उम्र की एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। लालबाग के पेरू कंपाउंड इलाके से महिला का शव प्‍लास्‍ट‍िक बैग से बरामद किया गया है। पुल‍िस ने शुरूआती जांच में मह‍िला की बेटी पर हत्‍या का शक जताया है। पुल‍िस उसे हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया गया है

अपडेटेड Mar 15, 2023 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
लालबाग के पेरू कंपाउंड इलाके से महिला का शव प्‍लास्‍ट‍िक बैग से बरामद किया गया है

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से हत्‍या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुंबई के लालबाग इलाके (Lalbaug Area in Mumbai) में एक प्लास्टिक बैग में 50 से 55 साल की उम्र की एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। लालबाग के पेरू कंपाउंड इलाके से महिला का शव प्‍लास्‍ट‍िक बैग से बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुल‍िस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुल‍िस ने शुरूआती जांच में मह‍िला की बेटी पर हत्‍या का शक जताया है। पुल‍िस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया गया है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक की 22 वर्षीय बेटी ने उसकी हत्या की होगी। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है मामले में आगे की जांच जारी है। DCP प्रवीण मुंडे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मुंबई के लालबाग इलाके में एक वादी ने अपनी बहन के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

महिला के घर में तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बैग में विघटित अवस्था में महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। मुंडे ने बताया क‍ि महिला की बेटी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुल‍िस मामले की जांच में जुटी है।


मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मंगलवार शाम को मिली। सूत्रों ने बताया कि शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कुछ दिन पहले की गई होगी। पीड़िता के भाई ने कलाचौकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने पड़ोसियों से बात की।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब दो महीने से पीड़िता को नहीं देखा था। सूत्रों ने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में होने के बावजूद न तो पुलिस को और न ही पड़ोसियों को किसी तरह की बदबू की भनक लगी।

ये भी पढ़ें- Silicon Valley Bank की पेरेंट कंपनी को कर्ज देने वाली फर्मों ने बनाया समूह, Bankruptcy फाइलिंग के डर से उठाए कदम

युवक का लटका मिला शव

एक अन्य मामले में पुलिस ने चिंचपोकली में एक निर्माणाधीन इमारत की 12वीं मंजिल पर एक 19 वर्षीय युवक को बांस की मचान से अपने हाथ और पैर को रस्सी से बांधकर लटका हुआ पाया। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि पीड़ित की पहचान पश्चिम बंगाल के मूल निवासी मसूद मिया रमजान सरकार के रूप में हुई है। वह अपने भाई मुजाहिद के साथ निर्माण स्थलों पर बढ़ई का काम करता था। पुलिस ने कहा कि एक दिन पहले वह लापता हो गया था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।