Mumbai Rains Live Update: मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर से मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मुंबई में शनिवार रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सड़कें, रेलवे ट्रैक पानी से लबालब हो गए।
Mumbai Rains Live Update: मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर से मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मुंबई में शनिवार रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सड़कें, रेलवे ट्रैक पानी से लबालब हो गए।
मुंबई में भारी बारिश के बाद भूस्खलन (landslide) और मकान ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
शनिवार रात से रविवार की सुबह के बीच 9 इलाकों में दीवार गिरने और भूस्खलन की 11 घटनाएं सामने आई है। शॉर्ट सर्किट की 13 घटनाएं और पेड़ गिरने की 11 घटनाएं सामने आई हैं।
शहर में हुआ रात भर लगातार बारिश के बाद चेंबूर में दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। विक्रोली में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं भांडुप में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इतना ही अंधेरी के पास चांदीवली में दीवार गिरने से 2 लोग घायल हो गए हैं। रविवार सुबह अंधेरी पश्चिम में फिरदौस मिठाई की दुकान पर करंट लगने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है।
देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दीवार गिरने से मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है।
प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) ने घोषणा करते हुए कहा है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। और घायल हुए लोगों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा।
Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who lost their lives due to wall collapses in Mumbai. Rs. 50,000 would be given to those injured.
— PMO India (@PMOIndia) July 18, 2021
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भारी बारिश से चेंबूर और विक्रोली में हुए हादसों में हुई मौतों पर दुख जताया। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों का फ्री में इलाज करने का ऐलान किया है।
वहीं राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने चेंबूर घटना स्थल का दौरा किया। जहां दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। आदित्य ने कहा कि जब 200 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश होती है, तब तकलीफ होती है। इस प्राकृतिक घटना का सामने करने के लिए हम अपनी क्षमता बढ़ाते रहें।
मुंबई में बारिश का कहर जारी है। भू स्खलन से चेंबूर के भरत नगर इलाके में कुछ झुग्गियों पर दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। NDRF टीम की ओर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Maharashtra | 11 people killed after a wall collapse on some shanties in Chemburs Bharat Nagar area due to a landslide, says National Disaster Response Force (NDRF)
— ANI (@ANI) July 18, 2021
Rescue operation is underway. pic.twitter.com/W24NJFWThU
मुंबई के विक्रोली इलाके में भी दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत की खबर है। यहां भी राहत और बचाव कार्य जारी है। मुंबई में भारी बारिश से रेलवे पर भी असर पड़ा है। मुंबई का सायन रेलवे स्टेशन पूरी तरह से पानी में डूब गया है। कई घंटों की बारिश के बाद रेलवे स्टेशन में बने ट्रैक पर घुटनों तक पानी भर गया है।
रविवार सुबह भारी बारिश के बाद बारिश का पानी मुंबई के बोरीवली पूर्व इलाके में लोगों के घरों में पानी भर गया। लगातार बारिश होने से गांधी मार्केट इलाके में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों की आवाजही पर असर पड़ा है।
#WATCH | Maharashtra: Rainwater entered Mumbais Borivali east area following a heavy downpour this morning pic.twitter.com/7295IL0K5K
— ANI (@ANI) July 18, 2021
बता दें कि मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस बार महाराष्ट्र में मॉनसून समय से पहले आया था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद बारिश कम हो गई, लेकिन फिर से पिछले कुछ दिनों से मुंबई में तेज बारिश हो रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।