Get App

Mumbai Rains Live Update: मुंबई हादसों में हुई मौत पर पीएम और सीएम ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

Mumbai Rains Live Update: रविवार को मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई घरों में पानी भर गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2021 पर 8:17 AM
Mumbai Rains Live Update: मुंबई हादसों में हुई मौत पर पीएम और सीएम ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

Mumbai Rains Live Update: मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर से मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मुंबई में शनिवार रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सड़कें, रेलवे ट्रैक पानी से लबालब हो गए। 

मुंबई में भारी बारिश के बाद भूस्खलन (landslide) और मकान ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

शनिवार रात से रविवार की सुबह के बीच 9 इलाकों में दीवार गिरने और भूस्खलन की 11 घटनाएं सामने आई है। शॉर्ट सर्किट की 13 घटनाएं और पेड़ गिरने की 11 घटनाएं सामने आई हैं।

शहर में हुआ रात भर लगातार बारिश के बाद चेंबूर में दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। विक्रोली में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं भांडुप में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इतना ही अंधेरी के पास चांदीवली में दीवार गिरने से 2 लोग घायल हो गए हैं। रविवार सुबह अंधेरी पश्चिम में फिरदौस मिठाई की दुकान पर करंट लगने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दीवार गिरने से मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है।

प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) ने घोषणा करते हुए कहा है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। और घायल हुए लोगों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा। 

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें